12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedशादी वाली लाल साड़ी पहन फिर से नई दुल्हन की तरह सजीं...

शादी वाली लाल साड़ी पहन फिर से नई दुल्हन की तरह सजीं अंकिता लोखंडे, दिल चुरा लेगा एक्ट्रेस का सुहागन अवतार

Published on

बिग बॉस 17 को खत्म हुए भले ही 2 हफ्तों से ज्यादा का समय बीत चुका हो। लेकिन इस शो के कंटेस्टेंट्स अभी भी लाइमलाइट में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां शो से निकलने के बाद मनारा चोपड़ा- मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार जैसे स्टार्स पार्टी करते दिख रहे हैं, तो वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सलमान खान के शो में पति विक्की जैन के साथ आईं अंकिता लोखंडे की शादीशुदा जिंदगी पर लोगों ने काफी मजाक उड़ाया था।

हालांकि, इसका सबसे बड़ा कारण बिग बॉस के घर के अंदर पति-पत्नी के बीच काफी गहमा-गहमी देखने को मिली थी, जिसके चलते इनके रिश्ते पर संकट के बादल मंडरा गए थे। यहां तक कि अंकिता की सास ने उनके बारे में बहुत सी ऐसी बातें भी बोली थीं, जोकि खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, इसके बाद भी इन दोनों ने अपने रिश्ते में प्यार गायब नहीं होने दिया। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि इसका सबूत इन दोनों का लेटेस्ट फोटोशूट है, जिसमें अंकिता दुल्हन की तरह तैयार होकर अपने पति को खूब प्यार करती दिख रही हैं। वही विक्की भी अंकिता की खूबसूरती पर मोहित होते नजर आ रहे हैं।

दुल्हन की तरह हुईं तैयार
दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पति विक्की जैन के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह न केवल रोमांटिक मूड में दिख रही हैं बल्कि उनका ओवरऑल लुक भी कॉपी करने वाला है। शेयर्ड की गई इन फोटोज में अंकिता ने सिंदूरी लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने अपने गहनों का सिलेक्शन भी काफी क्लासी रखा था।ऑउटफिट को पूरी तरह बनारसी सिल्क में बनाया गया था, जिसका न केवल कलर-कंट्रास्ट बहुत ही रॉयल था बल्कि इसमें की गई डिजाइनिंग भी मस्त थी।

खूबसूरत था वर्क
अंकिता लोखंडे ने अपने लिए जो साड़ी चुनी थी, उस पर गोल्डन जरी वर्क से जगह-जगह मोटिफ्स को उकेरा गया था, जिसके बॉर्डर पर हाथ की जटिल एम्ब्रोइडरी की गई थी। साड़ी का पैटर्न बहुत ही सिंपल रखा था, जिसके पल्लू को कशीदाकारी कढ़ाई के साथ कॉन्ट्रास्टिंग लुक दिया था।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...