17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलरणजी ट्रॉफी नहीं तो IPL भी नहीं... BCCI लाएगा नया नियम, ईशान...

रणजी ट्रॉफी नहीं तो IPL भी नहीं… BCCI लाएगा नया नियम, ईशान की हरकत से बोर्ड गुस्साया

Published on

नई दिल्ली

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का प्रथम श्रेणी क्रिकेट को दरकिनार करना और सिर्फ आईपीएल पर फोकस करने बीसीसीआई को नागवार गुजर गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब सख्त नियम लाने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो अब आईपीएल में खेलने के लिए प्लेयर्स को न्यूनतम संख्या में रणजी ट्रॉफी मैच खेलना अनिवार्य होने वाला है। पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारी पहले ही किशन को 16 फरवरी से जमशेदपुर में राजस्थान के खिलाफ होने वाले झारखंड के अंतिम लीग मैच में खेलने का निर्देश दे चुके हैं। किशन यात्रा से जुड़ी थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच से स्वदेश लौट गए थे और इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला जो बीसीसीआई के अधिकारियों को नागवार गुजरा। यही नहीं इस बीच उन्हें मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ बड़ौदा में अभ्यास करते हुए देखा गया जबकि उनकी रणजी टीम झारखंड अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी।

इस बात पर आम सहमति बनी है कि एक सख्त नियम तैयार होने वाला है, ताकि युवा खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल खेलने को ही अपना प्राथमिकता न बना ले। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘बीसीसीआई में निर्णय लेने वाले अच्छी तरह से जानते हैं कि कुछ खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। यदि वे भारतीय टीम से बाहर हैं, तो बेहतर होगा कि वे कुछ मुश्ताक अली टी-20 मैच खेलें। रणजी ट्रॉफी मुकाबले खेले। ऐसे खिलाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी संभावना है कि खिलाड़ियों को कम से कम 3-4 रणजी ट्रॉफी खेलना ही होगा। ऐसा न करने पर, वो आईपीएल नहीं खेल सकेंगे। इतना ही नहीं आईपीएल फ्रैंचाइजियों को भी निर्देश दिया जाएगी कि प्लेयर को रिलीज कर दिया जाए। आईपीएल ऑक्शन में भी शामिल होने से बैन कर दिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘राज्य इकाइयों का मानना है कि बीसीसीआई को इस संबंध में कुछ कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि युवा खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी को हेय दृष्टि से ना देखें।’ यह भी पता चला है कि भारतीय टीम प्रबंधन ऐसे खिलाड़ियों से परेशान है जो फिट होने पर भी रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलना चाहते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘हम हार्दिक पंड्या का मामला समझ सकते हैं क्योंकि उनका शरीर लाल गेंद की क्रिकेट के कार्यभार को सहन नहीं कर सकता। वह टेस्ट क्रिकेट के कार्यभार को नहीं झेल सकते हैं और उनका आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए फिट रहना भारत के लिए महत्वपूर्ण है।, लेकिन कुछ दूसरे युवा खिलाड़ी हैं, जिनसे बात करने पर वह कहते हैं कि अभी वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इस चलन को किसी स्तर पर रोकना होगा।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...