9.2 C
London
Saturday, February 21, 2026
Homeराष्ट्रीयनोएडा-कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 KM लंबा जाम, आंदोलन के कारण...

नोएडा-कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 KM लंबा जाम, आंदोलन के कारण सड़कों पर फंसी रही पब्लिक

Published on

नई दिल्ली,

किसानों ने 13 फरवरी को ‘दिल्ली कूच’ का ऐलान किया था, जिसके कारण मंगलवार को हरियाणा-पंजाब की सीमाओं पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प की घटनाएं सामने आईं. हरियाणा में शंभू बॉर्डर और जींद बॉर्डर में पुलिस और आंदोलन कर रहे किसान आमने-सामने आ गए, जहां एक तरफ तो पुलिस ने किसानों को वॉटर कैनन और आंसू गैस के जरिए रोकने की कोशिश की तो वहीं कई जगहों से पुलिस पर पथराव की खबरें भी आईं. इस आंदोलन का असर उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सीमावर्ती शहर नोएडा में दिखाई दिया.

नोएडा में भी किसान आंदोलन का असर
मंगलवार को किसानों के दिल्ली कूच अभियान का असर नोएडा में भी देखने को मिला. यहां प्रमुख सड़कों पर जो खासतौर पर दिल्ली की ओर जाती हैं, उन पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सामने आया है कि, नोएडा कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया है. वहीं, महामाया से लेकर नोएडा गेट तक भी दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

कालिंदी कुंज यमुना पुल पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार
इसके कारण दफ्तर से घर लौट रहे लोगों को भीषण जाम झेलना पड़ा. कालिंदी कुंज यमुना पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रहीं. कालिंदी कुंज से लेकर महामाया फ्लाईओवर चढ़ने तक भी जाम ही जाम रहा. कालिंदी कुंज बॉर्डर पर तो सुबह से ही जाम बरकरार रहा.

मंगलवार शाम किसानों ने दिया प्रदर्शन को विराम
उधर, किसान संगठनों ने मंगलवार को अपने प्रदर्शन को विराम दे दिया है. अब किसान कल फिर बुधवार को दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे. किसान संगठनों ने मंगलवार शाम इसका ऐलान किया. किसान संगठनों ने कहा कि ये हमारे सब्र की जीत है. हमारे करीब 100 लोग जख्मी हुए लेकिन इसके बावजूद हमने सब्र रखा.

शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर हुआ पथराव
उधर, किसान आंदोलन के प्रदर्शन के दौरान शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि, इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हरियाणापुलिस पर भारी पथराव किया जिसके जवाब में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तथा आंसू गैस का इस्तेमाल करके स्थिति को नियंत्रण में लिया. कानून सभी के लिए समान है और हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति किसी को नहीं है, ऐसे लोगों पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायुसेना अधिकारियों से एरोबेटिक शो की तैयारियों की ली जानकारी

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो...

करोंद मंडी में ‘नाप-तौल’ विभाग का छापा 21 व्यापारियों पर केस

भोपाल राजधानी की करोंद गल्ला एवं सब्जी मंडी में उपभोक्ताओं के साथ कम तौल की...

ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रखकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

भोपाल प्रदेश में पेश किए गए बजट और बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस...

हेमंत कटारे ने दिया उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

भोपाल अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

भोपाल कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति...