16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालहरदा ब्लास्ट के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, पुलिस...

हरदा ब्लास्ट के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी और हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट को लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं पर अत्याचार और सरकार के वादे पूरे नहीं होने पर राज्य विधानसभा का घेराव किया. पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा. साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और प्रदेश कांग्रेस की युवा शाखा के प्रमुख विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर नारे लगाते हुए राज्य पार्टी कार्यालय से विधानसभा की ओर मार्च किया. हालांकि, पुलिस ने विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया.

जब पटवारी और अन्य लोगों ने बैरिकेड्स पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोकने और उन्हें मौके से तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

पुलिस के एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि युवक कांग्रेस के लगभग 40-50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए केवल पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया.बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस समय चल रहा है. 6 फरवरी को हरदा की एक पटाखा फैक्ट्री में बड़े विस्फोट हुए थे. उसके बाद लगी आग में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...