16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: युवक को उल्टा लटकाकर गुंडों ने बरपाया कहर, पीटने से पहले...

MP: युवक को उल्टा लटकाकर गुंडों ने बरपाया कहर, पीटने से पहले उतार दिए थे पूरे कपड़े

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में आदिवासी युवक के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है. युवक को नंगा करके छत से उल्टा लटका कर बेल्ट से पीटा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना 3 माह पहले 15 या 16 नवंबर की बताई जा रही है. पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है .

बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपानी गांव निवासी आदिवासी युवक आशीष परते फोरलेन हाइवे किनारे चाय-नाश्ता की दुकान चलाता है. 15 या 16 नवम्बर 2023 की दोपहर में आशीष का दोस्त रिंकेश चौहान उसे बाइक पर बैतूल के आज़ाद वार्ड में लेकर आया और चेंड नाम के युवक के घर पर उसे कमरे में बंद किया. आशीष को पूरा नंगा करके छत से उल्टा लटकाया और बेरहमी से बेल्ट और लकड़ी से पीटा गया. पीड़ित का कहना है कि घटना 6-7 लोग शामिल थे. वायरल वीडियो में आरोपी पीटते हुए दिख रहा है.

पीड़ित का आरोप है कि गोवंश की तस्करी को लेकर आरोपी वसूली करते हैं और आरोपियों को पीड़ित पर भी शक था कि वह गोवंश की तस्करी में वसूली का कार्य करता है. इसी को लेकर उसके साथ यह घटना घटित हुई है.पीड़ित का कहना है कि आरोपी गुंडे हैं जिसके कारण डर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी. मंगलवार को जब उसका वीडियो वायरल हुआ तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की रात आदिवासी समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और उन्होंने एसपी से मुलाकात की. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट, अपहरण और एट्रोसिटी सहित अन्य धाराओं में दो नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पीड़ित युवक आशीष परते का कहना है, ”हमारे गांव के आसपास से गाय की गाड़ी निकलती हैं और इन्हें लगता है कि मैं उनसे वसूली करता हूं, क्योंकि मेरी दुकान हाइवे के किनारे है. आरोपियों के साथ वालों में से एक मेरा दोस्त बना था, जो मुझे बैतूल घूमने का बोलकर ले आया और यहां चेंड के घर में लेकर गए. वहां मुझे रूम में बंद करके मेरे कपड़े उतारे और बेल्ट-लकड़ी से मारना शुरू कर दिया. घटना दो महीने पहले की है. पीटने वाले लोग आदतन बदमाश हैं, इसलिए मैं डर गया था. जब गांव में वीडियो वायरल हुआ तो मैंने घटना के बारे में भैया को बताया और फिर वह थाने रिपोर्ट करने गए.

पीड़ित के भाई मनीष का कहना है, आशीष मेरा छोटा भाई है. चुनाव के समय की घटना है. जहां गौवंश का धंधा करने वाले चेंड और उसके 10-15 साथी अवैध वसूली करते हैं और गाड़ियां महाराष्ट्र भेजते हैं. चौक पर दुकान होने के कारण उन्हें लगा कि हम भी वसूली करते हैं. इसी के चलते मेरे भाई को किडनैप कर लिया और नग्न करके उल्टा लटकाकर के बेहरमी से पीटा है. आज मैं सामाजिक संगठन के साथ कार्रवाई की मांग करने आया हूं और प्रशासन से अपील करता हूं कि इस तरह से अड़ीबाजी और गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें, जिससे यह इस तरह किसी को नग्न कर और उल्टा लटकाकर मारपीट न करें.

बैतूल एसपी सिद्दार्थ चौधरी का कहना है, शाम को वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है. वीडियो में युवक के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति दिख रहा है. उसे ढूंढा गया और वो मिल गया है. घटना तीन महीने पुरानी चुनाव से पहले 15 नवंबर की है. बांसपानी में रहने वाले आशीष परते की पहचान रिंकेश चौहान से थी. वही आशीष को बाइक पर बैठाकर कोतवाली क्षेत्र में आरोपी चेंड के घर पर ले गया. वहां पैसे के लेनदेन में युवक के साथ मारपीट की गई. मामले को संज्ञान में लेकर के हमने एफआईआर दर्ज कर ली है. जल्द ही इनकी गिरफ़्तारी की जाएगी. पीड़ित ने दो आरोपियों के नाम बताए हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...