12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorized'मैं लीजेंड नहीं, बॉन्ड हूं... जेम्स बॉन्ड', वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में बोले...

‘मैं लीजेंड नहीं, बॉन्ड हूं… जेम्स बॉन्ड’, वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में बोले शाहरुख खान

Published on

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के स्टेज पर नजर आए. दुबई में चल रहे इस ग्लोबल इवेंट में शाहरुख ने दिल खोलकर बातें कीं और हर बार की तरह उनकी ट्रेडमार्क विट और ह्यूमर भी पूरी तरह धारदार थे.

सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया भर में फैले शाहरुख फैन्स हमेशा से उन्हें किसी हॉलीवुड फिल्म में देखना चाहते हैं. वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में स्टेज पर ब्लैक सूट में बैठे शाहरुख से होस्ट ने पूछा कि क्या वो पॉपुलर हॉलीवुड स्पाई हीरो ‘जेम्स बॉन्ड’ का रोल करना चाहेंगे? इस सवाल का शाहरुख ने जो जवाब दिया वो उनके ट्रेडमार्क अंदाज का एक परफेक्ट उदाहरण है.

जेम्स बॉन्ड बनना चाहते हैं शाहरुख
समिट में एक खास बातचीत का हिस्सा बने शाहरुख को इंट्रोड्यूस करते हुए, इस बातचीत के होस्ट ने उन्हें ‘लेजेंड’ बताया. लेकिन शाहरुख ने बड़े मजेदार अंदाज में कहा, ‘आप बहुत स्वीट हैं, लेकिन मैं लेजेंड नहीं हूं… आई एम बॉन्ड. जेम्स बॉन्ड.’

शाहरुख ने कहा, ‘मैं बॉन्ड बनना तो चाहता हूं, लेकिन मैं उसके लिए बहुत छोटा हूं.’ उनका जवाब सुनकर इवेंट में मौजूद लोग खूब हंसे. लेकिन इसके बाद जब शाहरुख से पूछा गया, कि बॉन्ड फिल्मों में विलेन बनने के बारे में उनका क्या ख्याल है? तो शाहरुख ने कहा, ‘हां. इसके लिए मैं पर्याप्त ‘ब्राउन’ हूं.’ हॉलीवुड फिल्मों में एशियन और ‘ब्राउन’ लोगों को विलेन्स के रोल में कास्ट किए जाने को लेकर शाहरुख ने ये बेहतरीन तंज किया, जिसपर जनता हंसी भी और तालियां भी बजाईं.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...