12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedएक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ वापस लिया केस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ वापस लिया केस

Published on

200 करोड़ की ठगी के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल मुकदमा वापस ले लिया है. जैकलीन ने अपनी याचिका में सुकेश पर आरोप लगाए थे कि वो मीडिया हाउस के जरिए उन्हें धमकी दे रहे हैं.

जैकलीन और सुकेश मामले में एक्ट्रेस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अपनी वो याचिका वापस ले ली है जिसमें ठग सुकेश चंद्रशेखर को उनसे संबंधित कोई भी पत्र मीडिया में जारी करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी.

जैकलीन फर्नांडीज की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने आदेश में कहा कि अभिनेत्री जैकलीन की तरफ़ से जो आवेदन किया गया था उसे वापस लिया गया है लिहाजा अदालत इस मामले का निपटारा करती है यानी अब ये मामला खत्म हो गया है.

जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर पर लगाए थे ये आरोप
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में मुख्य आरोपी है. जैकलीन ने अपनी शिकायत में कहा था कि सुकेश द्वारा मीडिया को उनके नाम पर पत्र लिखना उन्हें डराने और धमकाने की साजिश है ताकि वह अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में अदालत के सामने सच्चाई का खुलासा न कर सके. जैकलीन ने अदालत से प्रार्थना की थी कि वह जांच एजेंसी और जेल अधीक्षक, मंडोली को निर्देश जारी करे कि वह चन्द्रशेखर को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें कोई और पत्र, संदेश या बयान जारी करने से तुरंत रोकें.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...