16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालघर में रोटी बना रही थीं माया नारोलिया, बेटे के पास फोन...

घर में रोटी बना रही थीं माया नारोलिया, बेटे के पास फोन आया और मिल गई ‘राज्यसभा’ की खुशखबरी

Published on

नर्मदापुरम,

मध्यप्रदेश भाजपा ने 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को 4 नामों की घोषणा की. इनमें एक नाम नर्मदापुरम की रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का नाम भी शामिल है. साथ ही डॉक्टर एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर को भी प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है. माया नारोलिया नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं और उसी के बाद से नारोलिया प्रदेश की राजनीति में आगे आईं.

राज्यसभा उम्मीदवार की सूची में अपना नाम होने के बाद नारोलिया भाजपा की नीति को सबसे बेहतर बता रही हैं. उनका कहना है कि भाजपा की नीति रीति सभी के लिए एक जैसी है और इसी का परिणाम है कि आज मुझे राज्यसभा के उम्मीदवारों में शामिल किया गया है. जिस समय उन्हें राज्य सभा में नामित होने की जानकारी मिली, उस समय वे घर पर रोटियां बना रही थीं.

बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी माया नारोलिया साल 1983 से ग्राम स्तर से प्रदेश स्तर तक संठगन के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी का काम कर रही हैं. उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव समेत स्थानीय निकायों चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई. प्रदेश की महिला विंग की अध्यक्ष माया के कार्यकाल में नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया.

माया नारोलिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में छोटे से छोटे कार्यकर्ता के बारे में हमें कुछ कहने की आवश्यकता नहीं होती. पार्टी सब समझती है. मैंने ग्राम पंचायत के पंच के चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी. एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में काम करते-करते पार्टी ने मुझे महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. मैं खुद आश्चर्यचकित थी जब मुझे महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. यही भारतीय जनता पार्टी संगठन की पहचान है.

BJP की राज्यसभा प्रत्याशी का राजनीतिक करियर
माया नारोलिया पहली बार होशंगाबाद (नर्मदापुरम्) विधानसभा की ग्राम पंचायत गौरा की पंच निर्वाचित हुई थीं. उन्होंने साल 1983 से 1988 तक ग्राम पंचायत के पंच के पद का निर्वहन किया. 1988 से 1995 तक महिला मोर्चा में सकिय सदस्य नर्मदापुरम (होशंगाबाद), 1995 से 2000 तक महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, 2000 से 2004 तक महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, साल 2005 से 2011 तक मंडी डायरेक्टर (सदस्य) कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम निविरोध निर्वाचित हुईं.

2005 से 2011 तक मंडी डायरेक्टर (सदस्य) कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम निविरोध निर्वाचित हुईं.
साल 2006 से 2011 तक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बनीं.
2005 से 2010 नगर पलिका में एल्डरमेन (मनोनीत पार्षद)
2005 से 2010, 2010 से 2015 तक नगरपालिका अध्यक्ष
2010 से 2023 तक भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
2017 से 2021 तक प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा मध्यप्रदेश,
2021 से वर्तमान तक महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश पर काबिज हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...