17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedचौतरफा वार... खुदरा के बाद थोक महंगाई पर भी गुड न्‍यूज, क्‍या...

चौतरफा वार… खुदरा के बाद थोक महंगाई पर भी गुड न्‍यूज, क्‍या अब सस्‍ते लोन की बारी?

Published on

नई दिल्ली:

खुदरा के बाद थोक महंगाई दर को लेकर भी गुड न्यूज है। फल और सब्जियों के दाम कम होने से थोक महंगाई दर जनवरी में घटकर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई। जनवरी में यह 0.27 फीसदी पर रही। दिसंबर 2023 में यह 0.73 फीसदी थी। इसके पहले खुदरा महंगाई के आंकड़ों ने भी राहत दी थी। खुदरा महंगाई की दर जनवरी में कम होकर 5.1 फीसदी रही है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महंगाई की दर दिसंबर 2023 में 5.69 फीसदी थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले सप्ताह अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में महंगाई को देखते हुए रेपो रेट को जस का तस रखा था। महंगाई के आंकड़ों में नरमी के बाद क्‍या अगली समीक्षा में वह सस्‍ते लोन का रास्‍ता खोल सकता है? अभी यह कहना मुश्किल है। कारण है कि खुदरा महंगाई को चार फीसदी पर लाने के मकसद से ही उसने पॉलिसी रेट को स्थिर रखा था। रिटेल इंफ्लेशन अब भी पांच फीसदी से ऊपर है। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) वाणिज्यिक बैंकों को छोटी अवधि के कर्ज देता है। जब आरबीआई रेपो घटाता है तो वाणिज्यिक बैंकों के लिए आरबीआई से उधार लेना सस्ता हो जाता है। बदले में वे ग्राहकों के लिए लोन सस्‍ता करते हैं।

सरकार ने क्‍या दी जानकारी?
थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई की दर अप्रैल से अक्टूबर तक लगातार शून्य से नीचे बनी हुई थी। नवंबर में यह 0.39 फीसदी थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बताया थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई की दर जनवरी में लिए 0.27 फीसदी (अस्थायी) रही।’ थोक महंगाई जनवरी 2023 में 4.8 फीसदी थी।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 में खाद्य सामग्री की महंगाई दर 6.85 फीसदी रही जो दिसंबर 2023 में 9.38 फीसदी थी। इनमें सब्जियों की महंगाई दर 19.71 फीसदी रही जो दिसंबर 2023 में 26.3 फीसदी रही थी। आलू की महंगाई नकारात्मक दायरे में रही। फल, अंडे, दूध, मछली और दूध की कीमतों में गिरावट आई है।

महंगाई में ग‍िरावट का पूरा ब्रेक-अप
ईंधन और बिजली क्षेत्र में जनवरी में मुद्रास्फीति शून्य से नीचे 0.51 फीसदी रही। जबकि दिसंबर 2023 में यह शून्य से नीचे 2.41 फीसदी थी। विनिर्मित उत्पादों में मुद्रास्फीति शून्य से नीचे 1.13 फीसदी थी। जबकि दिसंबर 2023 में यह शून्य से नीचे 0.71 फीसदी थी।भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) या खुदरा महंगाई दर को चार फीसदी पर लाने के उद्देश्य से रेपो रेट को जस का तस रखा था। खुदरा मुद्रास्फीति अब भी पांच फीसदी से ऊपर है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) जनवरी 2024 में मासिक आधार पर शून्य से नीचे 0.33 फीसदी रहा। प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक जनवरी 2024 में मासिक आधार पर 1.04 फीसदी घटकर 181 रहा। दिसंबर में यह 182.9 था। दिसंबर 2023 की तुलना में इस साल जनवरी में खनिजों की कीमतें 0.93 फीसदी बढ़ीं।दूसरी ओर दिसंबर 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमतों में 0.33 फीसदी, गैर-खाद्य वस्तुओं में 0.49 फीसदी और खाद्य वस्तुओं में 1.36 फीसदी की गिरावट आई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...