16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : मंदिर में शादी के बाद 'पत्नी' को इंदौर के...

मध्य प्रदेश : मंदिर में शादी के बाद ‘पत्नी’ को इंदौर के होटल में रखा, फिर छोड़ भागा करणी सेना का नेता

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में शादी का झांसा देकर रेप मामले में श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष पर मामला दर्ज हुआ है. 23 साल के युवक ने 19 साल की युवती से पहले प्यार किया, फिर एक मंदिर में शादी भी की. शादी के बाद इंदौर के एक होटल में कुछ दिन रखकर शारीरिक शोषण किया और बाद में युवती को होटल में छोड़कर भाग निकला. युवती को जान से मारने की दी धमकी. करीब आठ माह युवती का शोषण किया. पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थाना इलाके का यह मामला है. बफलगांव निवासी श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष विक्रम सोलंकी के खिलाफ धारा 376 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

एसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित ने कहा, 26 जून को वह बफलगांव निवासी विक्रम सोलंकी के संपर्क में आई थी. 6 माह तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 17 जनवरी को हमने आर्य मंदिर में शादी की. इसके बाद मुझे इंदौर के होटल में रखा. जब मैंने घर जाने की बात कही तो मेरे साथ मारपीट कर धमकाने लगा. इसके बाद मुझे होटल में ही छोड़कर भाग गया. जैसे-तैसे युवाती बड़वाह थाने पहुंची और बड़वाह थाने पर जाकर अपनी आपबीती बताई. साथ ही अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारी को भी इस बात की सूचना दी.

बड़वाह थाने पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित युवती एसपी धर्मवीर सिंह के पास पहुंची. एसपी के हस्तक्षेप के बाद बड़वाह थाने पर श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष विक्रम सोलंकी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

पीड़िता बोली, क्या किसी से प्यार करना गलत है?
पीड़ित युवती का कहना है, ”मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है. शादी का झांसा देकर मेरे साथ शादी की. मुझे क्यों नहीं रखना चाहते, मेरे में क्या कमी है? बड़वाह थाना इंचार्ज के पास में पहुंची थी. मैंने उनसे कहा साहब, मेरी क्या गलती है? क्या किसी से प्यार करना गलत है? सामने वाले ने मेरे से शादी की तो मुझे रखना चाहिए. लेकिन थाना इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की. यहां पर मैं आई तो एसपी साहब से बात हुई है. उन्होंने कहा कार्रवाई कर रहे हैं. विक्रम सिंह सोलंकी ने मेरे साथ ज्यादती की है. मैं खरगोन से जा तो रही हूं लेकिन मैं सुरक्षित नहीं हूं. मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है. मुझे अगर कुछ होता है तो खरगोन पुलिस और बड़वाह पुलिस इसके लिए जिम्मेदार होगी. मेरे भाई को भी धमकी दी जा रही है. सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

इनका कहना
बड़वाह थाना इंचार्ज प्रीतम सिंह ठाकुर का कहना है कि 23 साल की युवती ने बफलगांव निवासी विक्रम सोलंकी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है. विक्रम सोलंकी श्री राजपूत करणी सेना से है, ये पता नहीं किस पद पर है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...