भोपाल
भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में किराए से रहने वाली नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार की देर रात वह खाना खाने के बाद घर में सोई थी। सुबह 6 बजे परिजनों ने उसका बिस्तर पर बेसुध हालत में देखा। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी। महिला एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थी। दो साल पहले कॉलोनी के चौकीदार से लव मैरिज की थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
