17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से मिला था 351 करोड़ कैश,...

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से मिला था 351 करोड़ कैश, अब भरा इतना टैक्स

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले साल दिसंबर में उनके ठिकानों से आयकर विभाग ने 351 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था. लेकिन अब खबर है कि साहू ने 150 करोड़ रुपये पर टैक्स भरा है.धीरज साहू और उनका परिवार शराब के कारोबार से जुड़ा रहा है. अब खबर आई है कि साहू ने 150 करोड़ रुपये की कमाई पर इनकम टैक्स भर दिया है. साहू ने पिछले साल के लिए अपना रिटर्न संशोधित करते हुए 150 करोड़ रुपये पर टैक्स का भुगतान किया है. उनका कहना है कि बरामद कुछ नकदी चालू वित्त वर्ष के दौरान किए गए व्यवसाय से संबंधित है, जिसके लिए रिटर्न अगले वित्त वर्ष में ही दाखिल किया जाना है.सूत्रों ने बताया कि शेष राशि में से 50 करोड़ रुपये के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं हैं, इसलिए इस पर आयकर विभाग जुर्माना और टैक्स लगाएगा.

क्यों चर्चा में आए थे धीरज साहू?
कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में तब चर्चा में आए थे, जब आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ कैश जब्त किया था. यह कंपनी उनके परिवार द्वारा चलाई जाती है. सूत्रों के मुताबिक, एक वाट्सएप ग्रुप प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आ गया है, जिससे जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली में जब्त की गई BMW कार के मालिकाना हक को लेकर चर्चा हुई थी.

अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज के डिप्टी कमिश्नर रामनिवास यादव और सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ ​​पिंटू भी राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए थे. ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को मामले के संबंध में प्रसाद से कई घंटों तक पूछताछ की थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...