12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का 16 फरवरी को भारत...

किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का 16 फरवरी को भारत बंद, जानें क्या खुला, क्या रहेगा बंद

Published on

नई दिल्ली 

किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर 16 फरवरी को भारत बंद (ग्रामीण) का ऐलान किया है। भाकियू के बंद भारतीय किसान यूनियन (अं) गुट का भी समर्थन है। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार की तरफ से पहले किसान आंदोलन के समय किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर यह बंद बुलाया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने समान विचारधारा वाले सभी किसान संगठनों से एकजुट होने और केंद्रीय ट्रेड यूनियन की तरफ से बुलाए गए 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का 16 तारीख को भारत बंद और 14 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम पहले से घोषित है। सड़कों पर हमारा आंदोलन 16 तारीख से फिर शुरू हो रहा है। कई ट्रक असोसिएशन भी किसानों के समर्थन में है।

कब से कब तक रहेगा बंद
संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। किसानों का कहना है कि भारत बंद के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट दफ्तर, गांव की दुकानों के साथ ही कृषि गतिविधियां और मनरेगा के तहत काम भी बंद रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी को भी बंद रखा जाएगा। किसान संगठनों का कहना है कि बंद के दौरान एंबुलेंस, शादी वाले वाहन परीक्षा देने जा रहे छात्रों, मेडिकल दुकानें प्रभावित नहीं होगा।

कल अपने खेतों में न जाएं किसान, राकेश टिकैत ने की अपील
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “हमने ‘ग्रामीण भारत बंद’ के बारे में बात की है कि किसान कल अपने खेतों में न जाएं. इससे कल एक बड़ा संदेश जाएगा. इस आंदोलन की एक नई विचारधारा है, एक नई पद्धति है. राजमार्ग बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन हमारे बैठक बिंदुओं पर बैठकें जारी रहेंगी और हम वहीं निर्णय लेंगे. 17 फरवरी को सिसौली में मासिक पंचायत होगी. एमएसपी पर हमारी मांग तो है लेकिन इस पर रणनीति बनानी होगी. पंजाब और हरियाणा में जो घटनाएं हो रही हैं. हम इसकी आशा करते हैं. हमने कहा है कि इसके लिए भीड़ के रूप में इकट्ठा न हों. जहां तक ​​बंद का सवाल है, हमने लोगों से स्वेच्छा से भाग लेने का आग्रह किया है.

भारत बंद के दौरान क्या बैंक बंद रहेंगे?
फिलहाल, बैंक कल खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश मैट्रिक्स में यह भी कहा गया है कि बैंक खुले रहेंगे। फरवरी महीने में भारत में बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार भी शामिल है। हालांकि, कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट हैं। यानी, केवल कुछ ही राज्य या क्षेत्र ऐसी तारीखों पर बैंक छुट्टियां मनाते हैं। किसान देशभर के प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम करना चाहते हैं। भारत बंद के दौरान किसान पंजाब रोडवेज को चार घंटे के लिए बंद करना चाहते हैं।

ट्रेड यूनियनें भी होंगी शामिल
किसानों के 16 फरवरी को भारत बंद के ऐलान के बाद से यूपी गेट पर और ज्यादा चौकसी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि किसान इस दिन बॉर्डर पर जरूर पहुंचेंगे। हमारे सहयोगी अखबार ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, नुक्कड़ नाटकों, संगीत और कविताओं के माध्यम से प्रदर्शनकारियों की मांगों और श्रमिकों और किसानों की दुर्दशा पर जोर दिया जाएगा। भारत बंद में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों ने पिछली पेंशन योजना को समाप्त करने और आठवें वेतनमान आयोग की स्थापना करने का अपना इरादा घोषित किया है।

गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग
बता दें कि यूपी गेट पर दिल्ली में किसानों के प्रवेश को देखते हुए फ्लाईओवर के बगल से गुज़रने वाले रास्ते पर दिल्ली पुलिस ने दो दिन से बैरिकेडिंग कर रखी है। सीमेंट और कटीले तारों से रास्ते को बंद करके रखा गया है। वहीं, 16 फरवरी को किसानों ने अपनी अनगिनत मांगों को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (अं) के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को भारत बंद का जो आह्वान किया गया है, उन्होंने इसका समर्थन किया है। उनके साथ ही अन्य किसान संगठन भी भारत बंद को लेकर यूपी गेट पहुंचेंगे।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...