15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: सतना में आदिवासी पर दबंगों का कहर… जमीन का पट्टा लेने...

MP: सतना में आदिवासी पर दबंगों का कहर… जमीन का पट्टा लेने गया था युवक, बंधक बनाकर पीटा

Published on

सतना ,

मध्य प्रदेश सरकार आदिवासी सम्मेलन कर उनके उत्थान की बात कर रही है. मगर, बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर बर्बरता की तस्वीरों ने प्रदेश में उनकी की दुर्दशा की कहानी बयां कर दी है. ताजा मामला सतना जिले का है, जहां वरदा डी में एक आदिवासी को इलाके के दबंगों ने घर में बंधक बनाकर इसलिए पीटा क्योंकि वह अपने मकान का पट्टा लेने उनके घर गया था.

घायल संतोष कोल ने बताया कि कुछ दिनों पहले इलाके के दबंग ज्ञानेंद्र सिंह नवल सिंह ने आदर्श नगर के पास उसकी 10 बाई 10 की दुकान किराए पर ले रखी थी. फिर किसी बहाने उसकी दुकान का पट्टा भी ले लिया, जो उसकी मां राजकली के नाम पर है.

जिला अस्पताल में इलाज करा रहा पीड़ित
फरियादी की मानें, तो कई दिनों गुजर जाने के बाद जब वह अपनी दुकान का पट्टा वापस मांगने लगा, तो आरोपी तारीख पर तारीख देने लगे. फरियादी जब आरोपियों के बुलावे पर वरदा डी स्थित उनके घर गया, तो दबंगों ने पट्टा तो नहीं दिया. उल्टा बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया. अब जिला अस्पताल में वह अपना इलाज करा रहा है.

गौरतलब है कि बुधवार को हुई घटना के दिन ही फरियादी संतोष घायल हालत में आटो में सवार होकर परिजनों के साथ पहले थाने पहुंचा था. मगर, अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है. इस पर अब फरियादी ने न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, कोलगवां थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेकर जांच कार्यवाही की बात कही है.

एससी/एसटी एक्ट में पुलिस ने दर्ज किया केस
थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि घूरडांग से आज एक फरियादी संतोष कोल थाने आया था. उसने बताया कि वह अपनी दुकान का पट्टा मांगने गया था. इस पर विवाद हुआ, तो ज्ञानेंद्र नवल और रत्नेश ने संतोष कोल के साथ मार-पीट की है. इससे उसके पैर पर काफी चोट लगी थी. आरोपियों के खिलाफ मार-पीट और एससी/एसटी एक्ट का अपराध कायम किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...