15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालबिना नंबर की बाइक से जा रहे भाजपा पार्षद को पुलिस ने...

बिना नंबर की बाइक से जा रहे भाजपा पार्षद को पुलिस ने रोका, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Published on

सागर ,

मध्य प्रदेश के सागर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर पुलिस और भाजपा पार्षद के बीच बहस हो गई. इस वजह से करीब आधा घंटे तक सड़क पर ड्रामा चलता रहा. इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. देखते ही देखते कई वीडियो वायरल हुए. इसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर गलत बातचीत करने के आरोप लगाते देखा जा सकता है.

बता दें कि बुधवार को दीनदयाल चौराहे के पास एलिवेटेड कॉरिडोर के मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान कॉरिडोर की तरफ से आ रही बगैर नंबर की बाइक को पुलिस ने रोका. इसके बाद गाड़ी के कागज दिखाने के लिए कहा, जो नहीं दिखा पाए. इसी बात को लेकर पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर बहस हुई.

ट्रैफिक एएसआई रामकृष्ण मिश्रा ने कहा कि वाहन में नंबर नहीं होने पर उन लोगों से कागज दिखाने के लिए कहा था. इस पर वो हंगामा करने लगे. कागज न होने पर जब उनसे चालान जमा करने के लिए कहा तो गलत व्यवहार करने लगे. राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की.

एमआइसी सदस्य पार्षद धर्मेंद्र खटीक एक अन्य पार्षद पति विशाल खटीक के साथ थे. धर्मेंद्र ने कहा कि वो तिली अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को ब्लड देने के लिए जा रहे थे. मगर, पुलिस ने उनकी बाइक रोक ली. पुलिसकर्मी कागज मांगने लगे. उनको स्थिति बताई और कागज घर पर होने की बात कही. ये भी बताया कि हम लोग पार्षद हैं लेकिन पुलिसकर्मी ने अभद्रता की.

Latest articles

वादाखिलाफी पर बिफरे अतिथि शिक्षक: राजधानी में हजारों का हल्लाबोल, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अपनी लंबित मांगों और सरकार की कथित वादाखिलाफी के विरोध में बुधवार को...

रायसेन में तालिबानी क्रूरता: बुजुर्ग को अगवा कर पिलाई पेशाब, वीडियो बनाकर किया वायरल

रायसेन। मप्र में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई...

भोपाल में गैंगवार का खौफनाक चेहरा: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, चेहरे पर पेशाब कर वीडियो किया वायरल

भोपाल। राजधानी के कमला नगर और हनुमानगंज इलाके में वर्चस्व की लड़ाई ने अमानवीय...

मंत्री विश्वास सारंग का एक्शन: घटिया निर्माण देख भड़के, मौके पर ही इंजीनियर को लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर मंत्री...

More like this