17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालवादाखिलाफी पर बिफरे अतिथि शिक्षक: राजधानी में हजारों का हल्लाबोल, सरकार को...

वादाखिलाफी पर बिफरे अतिथि शिक्षक: राजधानी में हजारों का हल्लाबोल, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Published on

भोपाल। अपनी लंबित मांगों और सरकार की कथित वादाखिलाफी के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर के हजारों अतिथि शिक्षक ‘अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा’ के बैनर तले राजधानी की सड़कों पर उतरे। नीलम पार्क और आसपास के क्षेत्रों में हुए इस विशाल प्रदर्शन में शिक्षकों ने एकजुट होकर हुंकार भरी। शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे प्रदेश के लगभग सवा लाख परिवारों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने अतिथि शिक्षकों को गुरुजियों की तर्ज पर नीति बनाने, सीधी भर्ती में बोनस अंक देने और 12 माह के वार्षिक अनुबंध का आश्वासन दिया था।

 

उन्होंने याद दिलाया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी न्याय का भरोसा दिया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार इन वादों से पीछे हट रही है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वार्षिक अनुबंध लागू न होने के कारण 30 अप्रैल के बाद बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक सेवा से बाहर हो जाएंगे। संगठन की मांग है कि अनुभवी शिक्षकों को रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर समायोजित किया जाए। इसके अलावा, ई-अटेंडेंस में तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षकों का मानदेय कट रहा है और सितंबर माह का भुगतान भी अब तक लंबित है।

प्रदर्शन के दौरान बी.एम. खान और अन्य वक्ताओं ने भर्ती प्रक्रिया की विसंगतियों को भी उजागर किया। उन्होंने मांग की कि स्कोर कार्ड में अनुभव के अंक 5 साल की सीमा से बढ़ाकर अधिकतम 100 अंक किए जाएं और पुरानी पात्रता परीक्षाओं (2008 व 2011) के अंकों को भी जोड़ा जाए। शिक्षकों का तर्क है कि वे सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हैं, इसलिए उनके अनुभव का सम्मान होना चाहिए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...