20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालएमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

Published on

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, राजधानी भोपाल में पारा 43.6 डिग्री तक जा पहुंचा, जो पिछले 10 वर्षों में अप्रैल का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। गर्मी का आलम यह है कि लोग दोपहर में घरों से निकलने में कतरा रहे हैं, जबकि कुछ शहरों में राहत के लिए अनूठे जतन किए जा रहे हैं। मौसम केंद्र के अनुसार, भोपाल में 2017 से 2025 के बीच केवल एक बार पारा 43.7 डिग्री (30 अप्रैल 2019) तक पहुंचा था। इस लिहाज से इस साल 28 अप्रैल का दिन बीते एक दशक का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, शहर का ऑल-टाइम रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1996 का है, जब तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा 41 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। भीषण गर्मी से बचने के लिए देवास में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहाँ एक विवाह समारोह के दौरान बारातियों को लू से बचाने के लिए छोटी ट्रॉलियों पर करीब 20 कूलर लगाए गए थे। बारात के चारों ओर चल रहे इन कूलरों ने चिलचिलाती धूप में भी बारातियों को ठंडक का अहसास कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग सहित विदिशा, रायसेन, मंडला और छिंदवाड़ा जैसे 15 जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने के कारण शाम के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। ग्वालियर, चंबल संभाग और बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा बैतूल, सिवनी और बालाघाट में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मौसम केंद्र ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने पर जोर दिया गया है

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...