20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालस्लॉटर हाउस मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप, महापौर और एमआईसी सदस्यों...

स्लॉटर हाउस मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप, महापौर और एमआईसी सदस्यों पर एफआईआर की मांग

Published on

भोपाल। पिछले साल राजधानी के एक स्लॉटर हाउस से पकड़े गए 24 टन गोमांस के मामले में अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज दस्तावेज पेश करते हुए भोपाल नगर निगम की महापौर और मेयर इन काउंसिल (MIC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शर्मा का दावा है कि इस पूरे खेल में ‘असलम चमड़ा’ तो महज एक मोहरा था, जबकि असली गुनाहगार वे जिम्मेदार हैं जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर स्लॉटर हाउस को 20 साल की अनुमति दी। अमित शर्मा ने नगर निगम के दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि एमआईसी (MIC) द्वारा महज 6 महीने के लिए एक अस्थाई प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन अंदरुनी फाइलों में अधिकारियों और एमआईसी सदस्यों ने सांठगांठ कर इसे 20 वर्षों के लिए अनुमोदित कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जब इसी स्लॉटर हाउस में 24 टन गोमांस मिला और गौमाता की हत्या की पुष्टि हुई, तो अनुमति देने वाले महापौर और एमआईसी कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर मुख्य आरोपी असलम चमड़ा को बचाने का भी आरोप लगाया।

अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस को इतना कमजोर बनाया कि असलम को आसानी से कोर्ट से जमानत मिल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल खानापूर्ति की गई है और उन अधिकारियों के नाम एफआईआर से गायब हैं जिन्होंने टेंडर और अनुमति की फाइलों पर दस्तखत किए थे। यह न केवल प्रशासनिक भ्रष्टाचार है बल्कि ‘सनातन धर्म’ और ‘गौमाता’ का अपमान भी है। कांग्रेस द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में यह भी दावा किया गया है कि स्लॉटर हाउस के निर्माण कार्य में देरी होने पर पहले भारी पेनाल्टी (जुर्माना) लगाई गई थी। लेकिन बाद में राजनीतिक दबाव और साठगांठ के चलते उस पेनाल्टी को भी माफ कर दिया गया। शर्मा ने मांग की है कि जांच का दायरा बढ़ाकर उन सभी पर एफआईआर दर्ज की जाए जिनके हस्ताक्षर अनुमति पत्र पर मौजूद हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...