20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालछुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से...

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

Published on

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक खदाननुमा तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर और उसे बचाने गई उसकी 15 वर्षीय चचेरी बहन की मौत हो गई। इस दोहरी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के कुआंखेड़ा निवासी युवराज (17) सोमवार को ही गर्मी की छुट्टियां बिताने अपनी बुआ के घर दौलतपुर आया था। मंगलवार को वह अपनी बुआ की बेटी मालती (15) के साथ घर के पास स्थित एक पुरानी खदान के पास खेल रहा था। इसी दौरान किनारे पर जमी कीचड़ में युवराज का पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा।

युवराज को पानी में डूबता देख मालती ने साहस दिखाते हुए उसे बचाने के लिए खदान में छलांग लगा दी। चूंकि मालती को तैरना नहीं आता था और खदान की गहराई बहुत अधिक थी, इसलिए वह खुद को संभाल नहीं पाई और भाई को बचाने की कोशिश में वह भी डूब गई। पास में बकरियां चरा रहे बच्चों ने जब यह मंजर देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों भाई-बहन को पानी से बाहर निकाला।

उस वक्त युवराज की मौत हो चुकी थी, जबकि मालती की सांसें चल रही थीं। परिजन दोनों को लेकर तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि खदाननुमा यह तालाब जगह-जगह से बेहद असमतल और खतरनाक है, जिसका अंदाजा बच्चों को नहीं मिल सका।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...