12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedजापान, ब्रिटेन... मंदी में फंसे हैं दुनिया के ये नौ देश, देखिए...

जापान, ब्रिटेन… मंदी में फंसे हैं दुनिया के ये नौ देश, देखिए पूरी लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

जापान और ब्रिटेन की इकॉनमी में दिसंबर तिमाही में गिरावट आई है। इसके साथ ही ये दोनों देश मंदी में फंस चुके हैं। इसकी वजह यह है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में भी इन देशों की जीडीपी में गिरावट आई थी। टेक्निकली अगर किसी देश की इकॉनमी में लगातार दो तिमाहियों में गिरावट आती है तो इसे मंदी कहते हैं। इस समय जापान और ब्रिटेन समेत दुनिया के नौ देश मंदी में फंसे हैं। इनमें डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, लक्जमबर्ग, मोल्दोवा, पेरू और आयरलैंड शामिल हैं। दिलचस्प बात है कि मंदी में फंसे नौ देशों में से सात यूरोप के हैं। इस लिस्ट में अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका का कोई देश नहीं है। एशिया से केवल एक देश जापान मंदी से जूझ रहा है जबकि दक्षिण अमेरिका का देश पेरू भी इस लिस्ट में है।

मंदी में शामिल होने वाले देशों की लिस्ट में जापान और ब्रिटेन का नाम सबसे ताजा है। दिसंबर तिमाही में जापान की इकॉनमी में 0.4 फीसदी गिरावट रही। इससे पहले जुलाई से सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी में 3.3% गिरावट आई थी। इसके साथ ही जापान दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गया है। उसकी जगह यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी अब तीसरे नंबर पर आ गई है। ब्रिटेन के ऑफिस ऑफ नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) के मुताबिक दिसंबर तिमाही में ब्रिटेन की इकॉनमी में 0.3% गिरावट रही। इससे पहले जुलाई से सितंबर के दौरान इसमें 0.1% की गिरावट आई है। ब्रिटेन इस समय दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकॉनमी है।

चीन-अमेरिका का भी बुरा हाल
इस तरह दुनिया में टॉप 10 में शामिल दो अर्थव्यवस्थाएं मंदी की चपेट में आ चुकी हैं। कई और देशों पर भी इसका खतरा मंडरा रहा है। इनमें जर्मनी भी शामिल है। यूरोप की यह सबसे बड़ी इकॉनमी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। देश में एनर्जी की कीमत चरम पर है और किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी तरह चीन के हालात भी लगातार खराब होते जा रहे हैं। देश में बेरोजगारी चरम पर है, लोग खर्च करने के बजाय बचत करने में लगे हैं, विदेशी कंपनियां और निवेशक मुंह मोड रहे हैं और अमेरिका के साथ तनाव चरम पर है। साथ ही अमेरिका पर भी कर्ज लगातार बढ़ रहा है और यह जीडीपी का 125 परसेंट पहुंच चुका है। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी के लिए भी हालात ठीक नहीं हैं।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...