22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलअश्विन अन्ना ने तोड़ दिया अनिल कुंबले का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जड़ा अनोखा...

अश्विन अन्ना ने तोड़ दिया अनिल कुंबले का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जड़ा अनोखा 5वां शतक

Published on

राजकोट

क्रिकेट की दुनिया में अन्ना नाम से मशहूर रविचंद्रन अश्विन ने वो कर दिखाया जो आज तक भारत के लिए सिर्फ महान अनिल कुंबले ही कर सके थे। इंग्लैंड के खिाफ राजकोट टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने अपना पहला विकेट लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 500वां शिकार किया। विशाखापत्तनम टेस्ट में वह 500 विकेट पूरे करते-करते रह गए थे। उन्हें एक विकेट की जरूरत थी और अब उन्होंने यहां हासिल करते हुए यह कारनामा कर दिया। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने, लेकिन एक मामले में उन्होंने जंबो को भी पीछे छोड़ दिया।

500 विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज
दरअसल, अनिल कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 मार्च 2006 को मोहाली टेस्ट में 500 शिकार का आंकड़ा छुआ था। यह उनका 105वां टेस्ट था। दूसरी ओर, अश्विन ने यहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ 98 टेस्ट लिए। सिर्फ श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ही उनसे आगे हैं। मुरली ने 87 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के महान शेन वॉर्न को 108 मैच लगे थे, जबकि ग्लेन मैक्ग्रा ने 110वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
गेंदबाज टेस्ट
मुथैया मुरलीधरन 87
रविचंद्रन अश्विन 97
अनिल कुंबले 105
शेन वॉर्न 108
ग्लेन मैक्ग्रा 110
नाथन लॉयन 123
कार्टनी वाल्श 129
जेम्स एंडरसन 129
स्टुअर्ट ब्रॉड 140

सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन
अश्विन भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उल्लेखनीय है कि भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 132 टेस्ट में 619 विकेट झटके, जबकि एक पारी में 74 रन देकर सभी 10 लेने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने 31 पारियों में 4 और 35 पारियों में 5 या उससे अधिक विकेट झटके।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...