22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलक्या अश्विन लौटेंगे, अगर आए तो क्या राजकोट में फिर बॉलिंग कर...

क्या अश्विन लौटेंगे, अगर आए तो क्या राजकोट में फिर बॉलिंग कर पाएंगे? दिनेश कार्तिक से जानिए

Published on

राजकोट:

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेल रही है। दूसरे दिन के खेल के बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मेडिकल इमरजेंसी की वजह अपने परिवार के पास लौटने का फैसला किया। बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि अश्विन अब इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। दूसरे ही दिन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट भी पूरे किए थे।

मैच के बीच में लौटेंगे अश्विन?
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि रविचंद्रन अश्विन पूरे मैच से बाहर हुए हैं। लेकिन वह मैच के बीच में वापस भी लौट सकते हैं। वह वापस आते हैं तो सीधे बॉलिंग डाल सकते हैं। अश्विन के साथ तमिलनाडु के लिए खेलने वाले दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान कहा- अश्विन इस टेस्ट मैच के दौरान कभी भी आ सकते हैं और सीधे गेंदबाजी कर सकते हैं। अंपायरों ने अश्विन को वह सुविधा दी है।

बाहर से सीधे आकर बॉलिंग नहीं कर सकते
क्रिकेट के नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी अगर 8 मिनट से ज्यादा समय के लिए मैदान से बाहर जाता है तो सीधे अंदर आकर बॉलिंग नहीं कर सकता। गेंद डालने से पहले उसे मैदान पर उतना समय बिताना पड़ेगा, जितनी देर वह बाहर रहा है। हालांकि एक्सटर्नल इंजरी में यह नियम लागू नहीं होता है। खिलाड़ी कितना भी बाहर रहे अधिकतम 90 मिनट मैदान पर बिताकर बॉलिंग कर सकता है। लेकिन अश्विन को आपातकालीन स्थिति में यह सुविधा दे गई है कि अगर वह लौटते हैं तो सीधे आकर बॉलिंग कर सकते हैं।

टीम के पास चार ही गेंदबाज
अश्विन के वापस घर लौटने से भारतीय टीम के पास अब चार ही गेंदबाज बचे हैं। बुमराह और सिराज के साथ कुलदीप और जडेजा का रोहित शर्मा के पास विकल्प है। हालांकि सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल पार्ट टाइम बॉलिंग कर सकते हैं। दोनों ने दिन का खेल शुरू होने से पहले अभ्यास भी किया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...