24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलयशस्वी के शतक से भारत ने कसा इंग्लैंड पर शिकंजा, दूसरी पारी...

यशस्वी के शतक से भारत ने कसा इंग्लैंड पर शिकंजा, दूसरी पारी में 322 रनों की बढ़त

Published on

राजकोट

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन की समाप्ति हो चुकी है। तीसरे दिन के खेल के अंत तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए चौथे दिन शुभमन गिल और कुलदीप यादव पारी की शुरुआत करेंगे। खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 104 रन बना लिए हैं। वहीं शुभमन 65 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह भारतीय टीम के पास 322 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों को रोहित शर्मा और रजत पाटीदार के रूप में दो विकेट हासिल हुए हैं।

इससे पहले भारतीय टीम ने मोहम्मद सिराज की दमदार गेंदबाजी से इंग्लैंड की पारी को 319 रन के स्कोर पर समेट दिया था। सिराज ने टीम इंडिया के लिए पारी में 4 विकेट अपने नाम किए थे। सिराज के अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा के खाते में भी दो-दो विकेट आया। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने भी एक-एक विकेट लिए हैं।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 445 रन
राजकोट टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट लेकर अपना दबदबा बना लिया था, लेकिन कप्तान रोहित ने खुद मोर्चा संभालते हुए शतकीय पारी लगाकर टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया। रोहित शर्मा ने टीम के लिए 131 रनों की दमदार पारी खेली।

रोहित शर्मा के साथ मिलकर रविंद्र जडेजा ने भी क्रीज पर अपने पैर जमाए और उन्होंने भी बेहतरीन अंदाज में 112 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे सरफराज खान ने भी 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। निचले क्रम में भी ध्रुव जुरेल ने 46 रनों की दमदार पारी खेली जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 37 रनों का योगदान दिया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...