24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलकिसी भी पिच पर जीतेंगे, डंके की चोट पर बोले रोहित शर्मा,...

किसी भी पिच पर जीतेंगे, डंके की चोट पर बोले रोहित शर्मा, सातवें आसमां पर कॉन्फिडेंस

Published on

नई दिल्ली

434 रन से अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। रोहित ने किसी भी तरह की पिच पर टीम की जीतने की क्षमता पर जोर दिया, जिसमें रैंक टर्नर भी शामिल हैं। राजकोट में पिच क्यूरेटर्स ने एक फ्लैट ट्रैक बनाया था, जहां बैजबॉल का डंका पीटने वाले अंग्रेज फंस गए। भारत ने एक फ्लैट पिच पर इंग्लैंड के सामने 557 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पूरी टीम महज 122 रन पर ढेर हो गई, जिससे भारत को सीरीज में 2-1 की लीड मिल गई।

कैसी भी पिच हो हम जीतेंगे
इस ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम पहले भी ऐसे ही विकेट पर कई मैच जीत चुके हैं। हमारी ताकत टर्निंग ट्रैक और स्पिन फ्रेंडली विकेट पर बढ़ जाती है। टीम को संतुलन भी मिलता है, लेकिन यहां कहानी अलग थी, जिसे हमने चैलेंज की तरह लिया और बखूबी पूरा किया। हमने अतीत में लगातार परिणाम हासिल किए हैं, और हम भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे। हालांकि, कुछ पहलुओं पर हमारा नियंत्रण नहीं है, जैसे कि पिचों का प्रकार। निर्णय क्यूरेटर के पास होता है, और हम केवल किसी भी सतह पर अनुकूलित होकर जीत सकते हैं।’

रैंक टर्नर का भी सामना करेंगे
रोहित शर्मा ने पिछले तीन टेस्ट में अलग-अलग तरह की पिचों पर टीम के अच्छे प्रदर्शन करने की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने हैदराबाद में सामने आई चुनौतियों के बारे में बात की, जहां गेंद स्पिन हो रही थी और पिच धीमी थी। विशाखापट्टनम में बॉल लो रह रही थी, उन्होंने राजकोट में पिच के टर्निंग और लो नेचर को भी स्वीकार किया। रोहित शर्मा की माने तो अगर उनका सामना रैंक टर्नर से होता है, तो टीम उन पर खेलने और जीतने के लिए तैयार है।

जडेजा-सरफराज की तारीफ
उन्होंने पहली पारी में शतक लगाने वाले और मैच में पांच विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह हालातों को अच्छी तरह से समझते हैं और लगातार बल्ले से योगदान दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने सरफराज खान के डेब्यू का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और कठिन हालातों को संभालने की क्षमता रखते हैं। रोहित शर्मा ने पिछले तीन टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के अटैकिंग खेल पर भी प्रकाश डाला, जिसके लिए भारतीय गेंदबाजों को अनुशासन बनाए रखने और सही जगह बॉलिंग करने की जरूरूत थी। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की लीड ले ली है। अब 23 फरवरी से रांची में होने वाले चौथे टेस्ट को जीतकर लय बरकरार रखना चाहेंगे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...