24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलअब तो मार ही नहीं रहे... भीगी बिल्ली बने अंग्रेज तो खुद...

अब तो मार ही नहीं रहे… भीगी बिल्ली बने अंग्रेज तो खुद को नहीं रोक पाए बुमराह, यूं किया कटाक्ष

Published on

राजकोट

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ब्रेंडन मैकुलम के हेड कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम बेखौफ क्रिकेट खेल रही है। हर टीम उनके खिलाफ जूझी है। लेकिन भारत दौरे परिस्थितियों की वजह से इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा था। पहले टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड का कॉन्फिडेंस काफी हाई हो गया। लेकिन यह जल्द ही ओवर कॉन्फिडेंस में बदल गया। उनके खिलाड़ी अलूल-जलूल बातें बोलने लगे। विशाखापत्तनम में जेम्स एंडरसन ने कहा कि हम तो 600 का टारगेट भी चेज कर देंगे।

बुमराह ने लिए इंग्लैंड मजे
विशाखापत्तनम में इंग्लिश टीम 400 का टारगेट नहीं चेज कर पाई थी। राजकोट में लक्ष्य 557 का था। इंग्लैंड के खिलाड़ी जिस तरह की बातें पहले कर रहे थे उससे तो यही लग रहा था कि वह कूटाई के माइंडसेट से उतरेंगे। पिच में गेंदबाजों के लिए बहुत ज्यादा मदद भी नहीं थी। लेकिन इंग्लिश टीम डिफेंड करने के इरादे से उतरे। पहले दो ओवर में तो खाता भी नहीं मिला। फिर फटाफट विकेट गिर गए।

जब इंग्लैंड की दूसरी पारी के 11वें ओवर को की अंतिम गेंद को जो रूट ने डिफेंड किया। बुमराह की कटर गेंद को उन्होंने सम्मान के साथ खेला। उस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 28 रन था। इंग्लैंड की ऐसी बैटिंंग देखकर बुमराह से नहीं रहा गया। मजे लेते हुए भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘अब तो मार ही नहीं रहे है।’ बुमराह ने यह मैसेज सिर्फ अपने साथियों को ही नहीं बल्कि दुनिया को दिया।

बातें ज्यादा काम कम
इंग्लैंड के खिलाड़ी लगातार सिर्फ बातें ही कर रहे हैं। राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ तो मार्क वुडा ने कहा था- बेन डकेट की बैटिंग से भारत डर गया था और डकेट की बैटिंग ने भारत को बार-बार फील्डिंग बदलने के लिए मजबूर कर दिया था। तीसरे दिन के खेल के बाद बेन डकेट ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ की लेकिन चुटिले अंदाज में कहा, ‘वह उभरते हुए सुपरस्टार की तरह दिखता है, दुर्भाग्य से वह इस समय बहुत अच्छी लय में है। उसका खराब समय आने वाला है।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...