24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलदूसरी बार पेरेंट्स बने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को...

दूसरी बार पेरेंट्स बने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Published on

नई दिल्ली,

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फैंस को जबरदस्त गुड न्यूज दी है. कपल अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं. अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया. ये न्यूज मिलने के बाद दोनों को सेलेब्स और फैंस से ढेरों बधाई मिल रही है.

दूसरी बार पेरेंट्स बने विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं. बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं. हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी. कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों का ये सीक्रेट खोल दिया था. तब माना गया था कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों में सही में सच्चाई है.

अब दोनों ने खुद अपने दूसरे बच्चे के आगमन का ऐलान कर दिया है. कपल ने अपने जॉइन बयान में लिखा, ‘बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है. हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं. प्यार, विराट और अनुष्का.’

फैंस-सेलेब्स ने दी बधाई
कपल की ये पोस्ट वायरल हो गई है. यूजर्स दोनों के लिए बेहद खुश हैं. उन्होंने छोटे बेबी को खूब दुआएं देना और कपल को बधाई देना भी शुरू कर दिया है. एक्टर रणवीर सिंह, सोनम कपूर, रकुल प्रीत सिंह संग कई सेलेब्स ने भी विराट और अनुष्का को बधाई दी है. हर तरफ खुशी का माहौल है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी की थी. इंटीमेट सेरेमनी में हुई ये शादी इटली के टस्कनी में हुई थी. इसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के तीन साल बाद 2021 में 11 जनवरी को कपल के घर बेटी का आगमन हुआ था, जिसका नाम वामिका रखा गया. अब दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं.विराट और अनुष्का को नन्हे राजकुमार के आने की ढेरों बधाई!

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...