22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलबाबर आजम ने रचा इतिहास, क्रिस गेल-विराट कोहली को पीछे छोड़ बना...

बाबर आजम ने रचा इतिहास, क्रिस गेल-विराट कोहली को पीछे छोड़ बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

लाहौर:

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने इस लीग के दौरान टी20 क्रिकेट में इतिहास रचा और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम भी किया है। बाबर आजम बुधवार को वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़कर टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

बाबर आजम ने रचा इतिहास
बाबर ने 271 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। जबकि, क्रिस गेल को यह उपलब्धि हासिल करने में 285 पारियां लगीं। भारत के विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 299 पारियां खेली। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी के लिए खेलने वाले बाबर को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए केवल 6 रनों की जरूरत थी।

उन्होंने कराची किंग्स के खिलाफ पीएसएल मैच में यह कारनामा कर दिखाया। कुल मिलाकर, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सबसे छोटे प्रारूप में 10,000 रन बनाने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए, जिसमें गेल 14,562 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि पाकिस्तान के शोएब मलिक 13,159 रनों के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

बाबर आजम ने खेली कराची के खिलाफ तूफानी पारी
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का छठा मैच कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया। इस मैच में पेशावर के कप्तान बाबर आजम ने गजब बल्लेबाजी की। उन्होंने 141 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 72 रन की पारी खेली। पेशावर ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 154 रन बनाए। कराची ने 155 रन का टारगेट बड़ी आसानी के साथ चेज कर लिया। कराची 7 विकेट से यह मुकाबला जीत गई। अनुभवी कायरन पोलार्ड ने 21 गेंद में 233 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 49 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के देखने को मिले।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...