12.4 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयबंगाल समेत इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम...

बंगाल समेत इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम पर आया ये नया अपडेट

Published on

नई दिल्ली,

हिमालय के ऊपर जारी पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर-पश्चिमी भारत से आगे बढ़ते हुए पूर्व की तरफ बढ़ रहा है. इसी के असर से पश्चिम बंगाल समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में जमकर बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं. मौसम विभाग ने आज (22 फरवरी) 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणांचल प्रदेश में बारिश से लेकर आंधी-तूफान और बर्फबारी की संभावना है. स्काईमेट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 23 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जारी रह सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश का अलर्ट है.

लखनऊ के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. हालांकि न्यूनतम तापामन 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है. इसके बाद 23 फरवरी से 25 फरवरी तक लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और पूरे दिन आसमान साफ रहने की संभावना है.

इन दिनों न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि, इसके बाद उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ने लगेगा और बादलों की आवाजाही भी कम हो जाएगी यानी गर्मी की दस्तक हो सकती है.

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज मौसम शुष्क है और आने वाले दिनों अब ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है. यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि आज हल्के बादल देखे जा सकते हैं. अगले एक हफ्ते दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा यानी सुबह और शाम हल्की ठंड और दोपहर में धूप से गर्मी की स्थिति रहेगी.

Latest articles

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...