22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलमेरे को क्या दिखा रहा... DRS के बीच रोहित स्क्रीन पर खुद...

मेरे को क्या दिखा रहा… DRS के बीच रोहित स्क्रीन पर खुद को देख कैमरामैन पर क्यों भड़के?

Published on

रांची

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन डीआरएस रिव्यू के दौरान कैमरामैन से काफी नाराज दिखे। बड़े पर्दे पर उन्हें बार-बार दिखाया जा रहा था। यह घटना तब हुई जब रोहित ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर बेन फोक्स के खिलाफ भारतीय टीम ने डीआरएस की मांग की थी, लेकिन अंपायर ने इसे नॉट-आउट करार दिया। समीक्षा के दौरान स्क्रीन पर बार-बार रोहित को दिखाता रहा, जिसके बाद भारतीय कप्तान ने अपना गुस्सा जाहिर किया और कैमरा ऑपरेटर से रिप्ले दिखाने के लिए कहा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रूट ने ठोका शतक
इस बीच, चौथे टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने पदार्पण करते हुए तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की शुरुआती सेशन में मुश्किल में डाला। जो रूट ने नाबाद 106 रन बनाकर इंग्लैंड को संभाला। इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद रांची में पहले बल्लेबाजी चुनते हुए 7 विकेट पर 302 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम आखिरी दो सेशन में सिर्फ दो ही बल्लेबाज को आउट कर पाई।

पहले सेशन में गिरे थे 5 विकेट
इंग्लैंड का स्कोर पहले सेशन के बाद 5 विकेट पर 112 रन था। लेकिन पिछली छह पारियों में सिर्फ 77 रन बनाने वाले पूर्व कप्तान जो रूट ने विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स के साथ 113 रन की साझेदारी कर फॉर्म में वापसी की। फोक्स ने 47 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने फोक्स का विकेट लेकर साझेदारी तोड़ी लेकिन पूर्व कप्तान रूट डटे रहे और उनके साथ ओली रॉबिन्सन (31) नाबाद 57 रन की साझेदारी कर रहे हैं। रूट का 31वां टेस्ट शतक इंग्लैंड के तीसरा टेस्ट हारने के दौरान रिवर्स स्कूप से अपना विकेट गंवाने के लिए आलोचनाओं के बाद आया है।

Latest articles

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...