17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेल2 गेंद 2 विकेट, बॉलिंग में आते ही छा गए अश्विन 'अन्ना',...

2 गेंद 2 विकेट, बॉलिंग में आते ही छा गए अश्विन ‘अन्ना’, इंग्लैंड की हालत कर दी खराब

Published on

रांची

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर मेहमान टीम की बत्ती गुल कर दी। पहली पारी में 46 रनों की बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत की कोशिश की थी। बेन डकेट और जैक क्राउली अच्छे लय में दिख रहे थे, लेकिन अश्विन ने पांचवें ओवर की आखिर दो गेंद पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड पर ब्रेक लगा दिया।

अश्विन का पहला शिकार बेन डकेट बने। सरफराज खान ने बेन डकेट का बेहतरीन कैच लपक कर उनकी पारी का अंत किया। इसकी अलगी गेंद पर ओली पोप विकेट के सामने पाए गए और उन्हें बिना खाता खोले ही आउट होकर उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा। इस तरह अश्विन की फिरकी से इंग्लैंड ने 19 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए।

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुए अश्विन
लगातार दो गेंद में दो विकेट के साथ ही अश्विन रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गए हैं। अश्विन भारत में सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में महान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। ओली पोप को आउट करते ही अश्विन के भारतीय सरजमीं पर 351 विकेट हो गए। इस मामले में अनिल कुंबले 350 विकेट के साथ अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

भारत में सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह 265 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं कपिल देव ने भारत में 219 टेस्ट विकेट लिए हैं और वे चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा रविंद्र जडेजा 210 विकेट के साथ 5वें स्थान पर बने हुए हैं।

दो देशों के खिलाफ 100 से अधिक विकेट
रविचंद्रन अश्विन भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो देशों के खिलाफ 100 या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है। अश्विन ने यह कारनामा इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी किया है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...