21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलहार के डर से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से वैभव...

हार के डर से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से वैभव गहलोत ने दिया इस्तीफा ! जानिए अब कौन हैं रेस में

Published on

जयपुर

राजस्थान में सरकार बदलने के बाद जैसे सत्ता से अशोक गहलोत की छुट्टी हुई। उसी तरह अब राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से उनके बेटे वैभव गहलोत की भी छुट्टी हो गई। दिसंबर 2022 में वैभव गहलोत आरसीए के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे लेकिन अब आरसीए के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्य उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आए। जैसे ही अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी वैभव गहलोत को मिली, हार के डर के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया।

पढें अपने इस्तीफे में क्या लिखा वैभव गहलोत ने
वैभव गहलोत ने दो पेज का इस्तीफा लिखा जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस इस्तीफे में गहलोत ने लिखा कि वर्ष 2019 में वे पहली बार आरसीए के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनके अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान में क्रिकेट मैचों पर लगा प्रतिबंध हटाया गया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल पर प्रतिबंध लगा हुआ था जिसे काफी प्रयासों के बाद हटाया गया। वैभव गहलोत ने यह भी लिखा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी इमानदारी के साथ निभाई।

यही कारण रहा कि दिसंबर 2022 में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने जयपुर के साथ अन्य जिलों में भी स्टेडियम विकसित करने के कार्य शुरू किए। जोधपुर में बरकतुल्ला खां स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया और उदयपुर में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का काम शुरू किया। साथ ही अन्य जिलों में भी स्टेडियम बनाने की संभावनाओं को तलाशा गया।

आरसीए पर तालाबंदी, द्वैषता पूर्वक कार्रवाई कर रही सरकार
वैभव गहलोत ने अपने इस्तीफे में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भी खुन्नस निकाली। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद में आरसीए के खिलाफ जल्दबाजी में गैरवाजिब कार्रवाई की गई। दफ्तर की तालेबंदी तक कर दी और स्टेडियम से भी बेदखल कर दिया। इस द्वैषता पूर्वक कार्रवाई से राजस्थान क्रिकेट में अविश्वास का माहौल बनने लगा। राज्य में होने वाले आईपीएल के मैचों पर संकट आने लगा। ऐसे में क्रिकेट और खिलाड़ियों के हित में वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

गजेंद्र सिंह खींवसर और राजेंद्र राठौड़ के बेटे अध्यक्ष पद की दौड़ में
वैभव गहलोत के इस्तीफा देने के बाद आरसीए में नए अध्यक्ष के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह और बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे हैं। धनंजय सिंह नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं जबकि पराक्रम सिंह राठौड़ हाल ही में चुरू जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने हैं। बीजेपी में अब इन दोनों नेता पुत्रों में से किसी एक का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...