4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव ने जब्त की भारतीय नौका, जानें क्या लगाया आरोप, चीन के...

मालदीव ने जब्त की भारतीय नौका, जानें क्या लगाया आरोप, चीन के गुलाम मुइज्जू की हिम्मत तो देखें

Published on

माले:

मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) ने मालदीव विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव को पकड़ा है। मालदीव के मीडिया अधाधु ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस नाव को शनिवार को हा अलिफ केला द्वीप के पूर्व में मालदीव के आर्थिक अनन्य क्षेत्र (ईईजेड) से 13 मील अंदर पकड़ा गया था। भारत की तरफ से इस घटना पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मालदीव के जल क्षेत्र में किसी भारतीय नौका के पकड़े जाने की घटना को दुर्लभ माना जाता है। ऐसी आशंका है कि यह घटना मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के इशारे पर अंजाम दी गई है।

शनिवार को मालदीव ने पकड़ी भारतीय नाव
एमएनडीएफ के मीडिया अधिकारी ने अधाधु को बताया कि नाव को शनिवार रात को पकड़ा गया था और इसकी पुष्टि भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका के रूप में की गई है। इस घटना से मालदीव और भारत में तनाव और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मुइज्जू को व्यापक रूप से चीन समर्थित नेता के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई भारत विरोधी कदम उठाए हैं। मुइज्जू ने मालदीव का राष्ट्रपति चुनाव ही भारत विरोधी माहौल को खड़ा करते जीता है। उन्होंने राष्ट्रपति बनते ही भारत से अपनी सेना को वापस बुलाने की मांग शुरू कर दी थी।

भारत से दुश्मनी मोल ले रहे मुइज्जू
मुइज्जू के कार्यकाल में मालदीव में मानवीय कार्यों में जुटे भारतीय सैनिकों की वापसी हो रही है। इसके अलावा मुइज्जू ने चीनी जासूसी जहाजों को अपने जलक्षेत्र में घुसने और लंगर डालने की मंजूरी भी दी है। ऐसी भी आशंका है कि मुइज्जू ने मालदीव में चीन के साथ समुद्री निगरानी रडार स्थापित करने का गुप्त समझौता किया है। अगर चीनी रडार को मालदीव में स्थापित किया जाता है तो इससे भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मालदीव ने भारत के खिलाफ जाकर तुर्की के साथ खाद्यान समझौता किया है। इसके अलावा दवाइयों के लिए अमेरिका और बाकी यूरोपीय देशों के साथ भी डील की है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...