18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलमां को याद कर भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस... पिछले भारतीय...

मां को याद कर भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस… पिछले भारतीय दौरे को बताया सबसे मुश्किल समय

Published on

मेलबर्न,

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपने जीवन के सबसे कठिन समय के बारे में बताया है. वह अब तक अपनी मां के निधन के सदमे से उबर नहीं सके हैं. उन्होंने कहा कि जब उनकी मां मेलबर्न में इलाज करा रही थी, ऐसे में टेस्ट सीरीज के लिए भारत जाना उनके जीवन का सबसे कठिन समय था. कमिंस की मां मारिया का पिछले साल कैंसर के कारण निधन हो गया था.

30 साल के कमिंस ने एक पॉडकास्ट में कहा,‘मैं जब विमान में बैठ रहा था, तभी मुझे पता था कि कुछ हफ्ते में लौटना पड़ेगा.’ वह भारत दौरा बीच में छोड़कर ही लौट आए थे. मेजबान भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च, 2023 के दौरान 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में कप्तानी के बाद कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे. इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी. भारत ने वह सीरीज 2-1 से जीती थी.

उन्होंने कहा,‘उस समय में दूर जाना मेरे जीवन का सबसे कठिन समय था. जब भी मैं बाहर जाता तो मुझे लगता कि घर पर समय बिताने की बजाय मैं जान बूझकर खेलने का विकल्प चुन रहा हूं. लेकिन मेरे माता-पिता को मुझे खेलते देखकर बहुत खुशी होती थी और इसी से मुझे खेलने का आत्मविश्वास मिला.’

‘जितने भी समय मैं भारत में था, मेरा मन घर पर ही लगा रहा’
उन्होंने कहा,‘उस समय जितने भी समय मैं भारत में था,मेरा मन घर पर ही लगा रहा.’ कमिंस ने कहा कि उन्होंने अपनी मां के अंतिम दिनों को यथासंभव निजी रखने की कोशिश की. कमिंस ने कहा कि एक समय तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़ने के बारे में भी सोच लिया था और वह केवल अपनी मां के साथ रहना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मेरे मैनेजर और मेरे आस-पास के कुछ लोग, जिनकी मैं आमतौर पर बात सुनता हूं, वे मुझे फोन कर रहे थे और कह रहे थे- वजह तो बताओ… तुम घर क्यों गए हो. पर मैंने कोई परवाह नहीं है कि लोग क्या कर रहे हैं.’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी करेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को आईपीएल 2023 की नीलामी में 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था.

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 में दो आईसीसी खिताब (WTC फाइनल और क्रिकेट वर्ल्ड कप) जीते थे. ये दोनों ही खिताब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीता था. पैट कमिंस ने साल 2023 में कुल 24 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 422 रन बनाने के साथ-साथ 59 विकेट चटकाए.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...