8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी सेना में शामिल हुआ चीन की मदद से बना हैदर टैंक,...

पाकिस्तानी सेना में शामिल हुआ चीन की मदद से बना हैदर टैंक, भारत के टी-90 से टक्कर, जानें कितना खतरनाक

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की सेना में बुधवार को हैदर टैंक शामिल हो गया है। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और चीन के राजदूत की मौजूदगी में टैंक का अनावरण करते हुए ये घोषणा की गई। पंजाब के हेवी इंडस्ट्रीज तक्षशिला (एचआईटी) में हैदर टैंक (पायलट प्रोजेक्ट) के रोलआउट समारोह में पहुंचे। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये रक्षा क्षेत्र में पाकिस्तान के स्वदेशीकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। पाकिस्तान के हैदर टैंक को भारत के टी-90 टैंक के टक्कर का हथियार माना जा रहा है।

पाकिस्तान सेना प्रमुख के साथ इस कार्यक्रम में चीन के राजदूत और चीनी राज्य कंपनी NORINCO के अधिकारी भी शामिल हुए। हैदर टैंक NORINCO चीन और पाकिस्तान के बीच सहयोगात्मक प्रयासों का एक उत्पाद है। आईएसपीआर के अनुसार, हैदर टैंक युद्ध क्षमताओं में एक बड़ी बढ़त का प्रतिनिधित्व करता है, जो अत्याधुनिक तकनीक और शानदार मारक क्षमता, सुरक्षा और युद्धाभ्यास विशेषताओं का दावा करता है।

क्या है हैदर टैंक की ताकत
हैदर टैंक के अनावरण के बाद असीम मुनीर को तकनीकी क्षमताओं और हथियारों और शस्त्रागार में स्वदेशीकरण हासिल करने में हुई प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जनरल मुनीर ने हैदर टैंक द्वारा प्रदर्शित तकनीकी कौशल की प्रशंसा और सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की है। मुनीर ने कहा कि हैदर टैंक का रोलआउट एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते सहयोग को भी रेखांकित करता है।

सैन्य संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने कुछ समय पहले ‘सैन्य ताकत सूची-2024’ जारी की है। इसमें 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण किया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक, भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवार सेना है और अमेरिका सैन्य क्षमता के मामले में सबसे शक्तिशाली देश है। लिस्ट में पाकिस्तान के पास दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर सेना है। इस लिस्ट में सैनिकों की संख्या, हथियार, फाइनेंस, लोकेशन और रिसोर्स जैसे 60 से ज्यादा पैमानों के आधार पर रैंकिंग की गई है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...