18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलकरामाती कुलदीप… अंग्रेजों को कुछ समझ ही नहीं आया, पंजा खोलकर बैटिंग...

करामाती कुलदीप… अंग्रेजों को कुछ समझ ही नहीं आया, पंजा खोलकर बैटिंग को किया तहस-नहस

Published on

धर्मशाला:

कुलदीप यादव ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में ही टेस्ट डेब्यू किया था। अब 7 साल बाद कुलदीप उसी मैदान पर लौटे हैं। इस मैच से पहले उन्हें सिर्फ 11 टेस्ट खेलनने का मौका मिला था। इसमें तीन मैच तो इंग्लैंड के खिलाफ इसी सीरीज में खेले। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने कभी कुलदीप यादव पर टेस्ट में भरोसा नहीं जताया। लेकिन अपने डेब्यू वाले मैदान पर इस गेंदबाज ने दिखाया कि भारतीय टीम मैनेजमेंट पिछले 7 साल में क्या गलती कर रही थी।

कुलदीप यादव का 5 विकेट हॉल
कुलदीप यादव ने इंग्लैंड ने इस मैच में शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों ने 64 रन जोड़े। इसके बाद कुलदीप यादव का जादू चला। उन्होंने बेन डकेट को आउट किया। फिर सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने वाले ओली पोप कुलदीप की गेंद पर स्टंप हो गए। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे जॉनी बेयरस्टो भी कुलदीप के सामने ज्यादा नहीं टिक पाए। इंग्लैंड के पहले 4 विकेट कुलदीप यादव को ही मिली। उन्होंने शतक की तरफ बढ़ रहे सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को बोल्ड किया।

बेन स्टोक्स को जाल बिछाकर फंसाया
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को तो कुलदीप यादव ने जाल बिछाकर फंसाया। कुलदीप ने लगातार दो गेंद बाहर की तरफ निकाली। अगली गेंद पर भी स्टोक्स यही उम्मीद कर रही थे। इस बार वह बैकफुट पर गए लेकिन गेंद गुगली थी। यह गिरने के बाद अंदर की तरफ आई। स्टोक्स की उम्मीद थी कि गेंद बाहर जाएगी लेकिन वह पैड पर जाकर लगी। अंपायर ने स्टोक्स को आउट दिया और डीआरएस भी उन्हें नहीं बचा पाया। इस तरह कुलदीप ने अपने 5 विकेट पूरे किए।

टेस्ट में भी 50 विकेट पूरे
कुलदीप यादव ने टेस्ट मैच में 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। मैच में चौथा विकेट लेकर वह इस उपलब्धि तक पहुंचे। स्टोक्स का विकेट इस सीरीज में उनका 17वां विकेट था। चौथी पारी कुलदीप यादव को एक पारी में 5 विकेट मिले हैं। वह तीसरे ही फॉर्मेट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले भारत के एकमात्र स्पिनर भी हैं। 2019 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 5 विकेट लेने के बाद कुलदीप को अगला टेस्ट खेलने के लिए दो साल इंतजार करना पड़ा था।

 

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...