19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयरूस-यूक्रेन वॉर जोन में भारतीयों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, CBI ने...

रूस-यूक्रेन वॉर जोन में भारतीयों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, CBI ने सात शहरों में की छापेमारी

Published on

नई दिल्ली :

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर भारतीयों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने देश में भारतीयों की अवैध तस्करी में शामिल एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है और एक साथ देश के सात शहरों में दस से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। ये छापे इस तस्करी के कारोबार में शामिल एजेंटों और कंपनियों पर किए गए थे। जिन शहरों में छापेमारी हुई उनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, अंबाला, चंडीगढ़ और मदुरै शामिल हैं।

दुबई के शख्स के शामिल होने का खुलासा
सीबीआई जांच में दुबई के रहने वाले फैसल खान नाम के एक शख्स की संलिप्तता का पता चला है। बताया जा रहा कि आरोपी को बाबा के नाम से भी जाना जाता है। फैसल खान बाबा व्लॉग्स नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है। ये एक्शन तब हो रहा जब यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए बहला-फुसलाकर ले जाए गए हैदराबाद के एक व्यक्ति की रूस में दुखद मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, पंजाब और हरियाणा के सात लोग जो शुरू में पर्यटकों के रूप में रूस गए थे, उन्हें धोखे से यूक्रेन जंग में हिस्सा लेने के लिए भेज दिया गया था।

सीबीआई ने सात शहरों में की छापेमारी
यह बात सामने आने के एक दिन बाद कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग में शामिल होने के लिए धोखे से हैदराबाद गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। सीबीआई ने गुरुवार को एक मामला दर्ज किया और देश में भारतीयों की तस्करी में शामिल एजेंटों और फर्मों पर सात शहरों में छापेमारी शुरू की। ऐसा माना जाता है कि लगभग दो दर्जन भारतीयों को उच्च वेतन वाली नौकरी पाने के बहाने धोखा देकर रूस में युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...