19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeखेलIPL से पहले फॉर्म में लौटा 'जख्मी शेर', 99 रन की पारी...

IPL से पहले फॉर्म में लौटा ‘जख्मी शेर’, 99 रन की पारी खेल फ्रेंचाइजियों को दे डाली वॉर्निंग

Published on

नई दिल्ली

भारत के बल्लेबाज शिखर धवन की 99 रन की साहसिक नाबाद पारी व्यर्थ चली गई क्योंकि डीवाई पाटिल ब्लू गुरुवार को डीवाई पाटिल टी20 कप में पहले क्वार्टर फाइनल में सीएजी से 6 विकेट से हार गया। डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड में दूसरे क्वार्टर फाइनल में टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने इंडियन ऑयल को 60 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

IPL से पहले चला गब्बक का बल्ला
ब्लू को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद अभिजीत तोमर और धवन के बीच 52 रन की साझेदारी से अच्छी शुरुआत मिली। पूरी पारी के दौरान जब विकेट गिरते रहे तो धवन ने बल्ला चलाया। एक समय ब्लू का स्कोर चार विकेट पर 98 रन हो गया था। धवन सिर्फ 51 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर नाबाद रहे।

सीएजी के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सनवीर सिंह (2-30) और ऋत्विक चटर्जी (2-23) थे। ब्लू ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएजी के सलामी बल्लेबाज वरुण लावंडे (73) और अंत में सनवीर सिंह ने 27 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रनों की नाबाद पारी खेली। सीएजी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 185 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।

भारतीय टीम से दूर चल रहे शिखर धवन
आपको बता दें कि अनुभवी भारतीय ओपनर शिखर धवन लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच टीम इंडिया के लिए 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उनका टीम इंडिया में अब कमबैक करना मुश्किल लग रहा है। हालांकि आगामी आईपीएल की तरह शिखर जमकर तैयारियां कर रहे हैं। शिखर धवन ने भारत के लिए अपने करियर में 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2315, वनडे में 6793 और टी20 में 1759 रन हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...