19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस की बड़ी परेशानी, थाने में रसोइयों का टोटा, आरटीआई से...

दिल्ली पुलिस की बड़ी परेशानी, थाने में रसोइयों का टोटा, आरटीआई से जानकारी में बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस में इन दिनों रसोइयों की खासी कमी है क्योंकि रसोइयों के 839 पदों में 533 पर ही अभी रसोइये तैनात हैं। 306 रसोइयों के पद खाली पड़े हैं। इसके चलते अलग-अलग जिले और यूनिट के 83 थाने भी रसोइये की कमी की मार झेल रहे हैं। इससे वहां तैनात स्टाफ को खासा परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

खाली पदों का यह आंकड़ा दिल्ली पुलिस की ओर से एक आरटीआई के जवाब में दिया गया है। आरटीआई एक्टविस्ट जीशान हैदर ने दिल्ली पुलिस में एक आरटीआई लगाकर पूछा था कि दिल्ली में कितने सरकारी रसोइये के पद स्वीकृत हैं, कितने पद भरे हुए हैं और कितने खाली हैं। किन थानों में रसोइया नहीं है, उनके नाम सहित बताएं और किन थानों में रसोइया है, उनके नाम सहित बताया जाए।

क्या होती है परेशानी?
पुलिस सूत्र ने बताया कि हमारी ड्यूटी की कोई टाइमिंग नहीं है। जिसके चलते खाने का भी कोई निश्चित समय नहीं होता है। ऐसे में थाने के अंदर रसोइये का होना बेहद जरूरी होता है, जो स्टाफ को पौष्टिक खाना खिला सके। रोज बाहर का खाना खाने से शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। कई बार खास अरेंजमेंट होते हैं तो दूसरे थानों का स्टाफ भी आता है तो उनके लिए भी खाने की व्यवस्था करनी होती है।

रसोइये को लेकर भी होता है खेल
पुलिस सूत्र ने यह भी बताया कि थानों में रसोइया ना होने का कारण यह भी होता है कि थाने के नाम पर जो रसोइया मिला होता है, उसे किसी अफसर के पास लगा दिया जाता है। यह अफसर डीसीपी या उससे ऊपर की रैंक के होते हैं। अमूमन एक अफसर के पास एक नहीं, बल्कि 2-2 रसोइये भी रहते हैं। यही नहीं, जिन थानों में रसोइया होता भी है तो एसएचओ को निजी रसोइया रखना पड़ता है। हालांकि आधिकारिक रूप से यह कोई पद नहीं होता है। सूत्र ने दावा किया कि अगर एसएचओ यह निजी रसाइयो ना रखे तो थाने का सरकारी रसोइया काम ज्यादा होने के चलते थाने से कहीं और ट्रांसफर करवा लेता है।

तो क्या इसलिए खाली हैं पद?
बताया गया है कि दिल्ली पुलिस में रसोइये की भर्ती एमटीएस (मल्टी टॉस्किंग स्टाफ) के तहत होती है। लेकिन पिछले करीब 2 साल से इस पर कोई भर्ती नहीं हुई है। इन 2 वर्षों में कुछ कर्मचारी रिटायर्ड भी हो गए होंगे, जिसके चलते अब इतनी संख्या में पद खाली हो गए होंगे।

जिले और यूनिट कितने थानों में नहीं है रसोइया
आउटर 4
साउथ-वेस्ट 6
ईस्ट 5
द्वारका 8
वेस्ट 2
नॉर्थ-वेस्ट 5
शाहदरा 4
साउथ 9
नॉर्थ 7
नॉर्थ-ईस्ट 4
सेंट्रल 5
आईजीआई एयरपोर्ट 2
मेट्रो 15
रेलवे 7

*रोहिणी, नई दिल्ली, आउट-नॉर्थ और साउथ ईस्ट जिले ने आंकड़े नहीं दिए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...