19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली : नमाज अदा कर रहे नमाजियों को पुलिसकर्मी ने मारी लात,...

दिल्ली : नमाज अदा कर रहे नमाजियों को पुलिसकर्मी ने मारी लात, हंगामे के बाद सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के इंद्रलोक इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर जुमे की नमाज अदा कर रहे नमाजियों के साथ एक पुलिसकर्मी ने अपमानजनक व्यवहार किया है। दरअसल इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी नमाज अदा करते नमाजियों को लात मारकर हटा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने पर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया है।

कांग्रेस नेता ने की कार्रवाई की मांग
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा -नमाज पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली पुलिस का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफरत है जो इस जवान के दिल में भरी है।दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कीजिए और इसकी सेवा समाप्त करिए।

पुलिस ने क्या लिया एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की है। डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीणा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को कथित तौर पर उत्तरी दिल्ली में सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ मारपीट करते देखा गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। डीसीपी मनोज मीणा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

सड़क पर आ गए लोग
सड़क पर नमाज अदा कर रहे लोगों को उठाने के इस मामले के बाद इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नीचे काफी भीड़ बढ़ गई है और उसके बाद इंद्रलोक पुलिस चौकी का घेराव कर लिया है। पुलिस चौके के बाहर का एक वीडियो आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में लोग चौकी के बाहर पहुंच गए हैं और पूरे सड़क को जाम कर दिया है।इंद्रलोक चौकी के बाहर जमा हो रही भीड़ को देखते हुए चौकी के बाहर के गेट को बंद कर दिया गया है। चौकी के बाहर भीड़ लगातार दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। बता दें कि इस मामले के आरोपी चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...