19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलभारत में ग्राउंड छोटे होते हैं... पूरे वर्ल्ड कप में सिर्फ एक...

भारत में ग्राउंड छोटे होते हैं… पूरे वर्ल्ड कप में सिर्फ एक छक्का मारने वाले पाकिस्तानी की बात तो सुनिए

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला गया था। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के बैटिंग अप्रोच की आलोचना हो रही थी। उनके बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार बात हो रही थी। वही पाकिस्तानी बल्लेबाज पाकिस्तान सुपर लीग में कमाल कर रहे हैं। पीएसएल में छक्के चौकों की बरसात देखने को मिल रही है। लीग पर बार-बार छोटी बाउंड्री रखने का आरोप लगता है। मैच देखने पर भी पता चलता है कि बाउंड्री लाइन को काफी अंदर रखा गया है।

भारत में छोटी होती है बाउंड्री
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज साउद शकील से भारत और पाक की पिच में अंतर पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत में मैदान पाकिस्तान से छोटे होते हैं। शकील ने कहा- पाकिस्तान और इंडिया में इतना अंतर नहीं होता है। मैं समझता हूं कि इंडिया की पिच भी बहुत अच्छी होती है। इंडिया की ग्राउंड थोड़ी छोटी होती है। आउटफील्ड भी थोड़ी हदतक एक जैसी ही होती है। एक ये चीज है कि इंडिया में आपको स्पिन ज्यादा मिलेगी और पाकिस्तान में स्पिन कम मिलेगी।

वर्ल्ड कप में सिर्फ एक छक्का मारे
भारत के मैदान को पाकिस्तान से छोटा बताने वाले साउद शकील वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का हिस्सा थे। 9 मैच में उन्होंने करीब 35 की औसत से 241 रन बनाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 68 रनों की थी। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक ही छक्का निकला। वो भी नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में। पीएसएल के इस सीजन की बात करें तो क्वेटा के लिए खेल रहे शकील अभी तक 6 मैच में 8 छक्के मार चुके हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...