18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयचाकू से गोदा, फिर घसीटा... दिल्ली में डबल मर्डर का दिल दहलाने...

चाकू से गोदा, फिर घसीटा… दिल्ली में डबल मर्डर का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बीते दिन बदमाश जय भगवान और उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. अब इस डबल मर्डर का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें बदमाशों को बाप-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद घसीटते हुए देखा जा सकता है. ये सब इतना वीभत्स है कि दिखाया नहीं जा सकता.

बताते चलें कि रविवार रात करीब 8 बजे कुम्हार चौक चिराग दिल्ली के पास चाकूबाजी हुई थी. इसमें जय भगवान (55 साल) और उसके बेटे सौरभ (22 साल) की हत्या कर दी गई थी. इसकी जानकारी मिलने पर मालवीय नगर पुलिस मौके पर पहुंची थी.

इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने अब 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. आरोपियों की पहचान जॉनी उर्फ प्रतीक, गोपाल, हितेश, भरत और खुशवंत के रूप में हुई है. आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री सामने आई है.

हत्या के बाद शुरुआती जांच और पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि जय भगवान और पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ था. इसमें दोनों पर चाकू से वार किए गए. डीसीपी साउथ ने बताया था कि जय भगवान हत्या, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में आरोपी था.

बीते महीने उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के पास 25 साल के आइसक्रीम विक्रेता पर बाइक से आए बदमाशों ने कई बार चाकू से हमला किया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया. उसकी पीठ, कूल्हे और जांघ पर कई वार किए गए थे.

पुलिस की जांच और पूछताछ में ये बात सामने आई थी कि वारदात से दो-तीन दिन पहले पीड़ित की एक अन्य आइसक्रीम विक्रेता के साथ हाथापाई हुई थी. फरवरी में अलवर से भी चाकूबाजी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी. यहां दसवीं क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच चाकूबाजी हुई थी. इस वारदात में एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया था.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...