18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बाप-बेटे का मर्डर, पांच पड़ोसियों ने...

Delhi: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बाप-बेटे का मर्डर, पांच पड़ोसियों ने दिया वारदात को अंजाम

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में निजी दुश्मनी के चलते एक 55 वर्षीय एक शख्स और उसके बेटे की पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार रात चिराग दिल्ली की एक संकरी गली में हुई.

पुलिस ने मृतकों की पहचान जय भगवान और उनके 22 वर्षीय बेटे सौरभ के रूप में की है. घटना का एक कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पीड़ितों पर चाकुओं से हमला करते देखा जा सकता है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि जय भगवान पर मालवीय नगर इलाके में दर्ज हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे.
डीसीपी ने बताया कि भगवान और उनका बेटा इलाके में केबल व्यवसाय चलाते थे. पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है और हत्या के पीछे के सही कारण का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों पीड़ितों का एक महीने पहले जन्मदिन की पार्टी के दौरान अपने पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों परिवारों को शांत कराया था. अधिकारी ने कहा, ‘रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पर चाकुओं और चॉपर से हमला कर दिया गया.’ पुलिस के मुताबिक, यह घटना सबके सामने हुई।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...