15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसानों की 'महापंचायत' के चलते दिल्ली में ट्रैफिक का फूला दम, कई...

किसानों की ‘महापंचायत’ के चलते दिल्ली में ट्रैफिक का फूला दम, कई इलाकों में जाम से बुरा हाल

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में गुरुवार को किसानों की महापंचायत हुई। केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसान संगठनों ने ये महापंचायत की। हालांकि, इसके चलते दिल्ली के कई इलाकों ने ट्रैफिक प्रभावित रहा। खास तौर से सेंट्रल दिल्ली में यातायात व्यवस्था का मानो दम ही फूल गया। ‘किसान मजदूर महापंचायत’ की वजह से कई इलाकों में गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी नजर आई। इसी वजह से आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज और सराय काले खां के पास एनएच-24 समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया। ऐसे में आने-जाने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

किसान आंदोलन से दिल्ली जाम!
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की ओर से बताया गया था कि 14 मार्च को रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया जाएगा। इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने खास तैयारी कर रखी थी। पुलिस की ओर से महापंचायत के संदर्भ में कुछ शर्तें भी लगाई गई थी। जिसमें 5 हजार से ज्यादा किसानों के जुटने की मनाही थी। हालांकि, महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान जुटे। जिसके चलते मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा।

इन इलाकों में ट्रैफिक का रहा बुरा हाल
राजधानी में गुरुवार को कई इलाकों में जाम जैसे हालात रहे। गाड़ियों की धीमी रफ्तार के चलते आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज में भीषण जाम लग गया। इसके अलावा सराय काले खां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 समेत कुछ और स्थान पर ट्रैफिक का हाल बुरा नजर आया। सराय काले खां में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन गाड़ियों की आवाजाही जारी है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गई थी एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी किया, जिसमें यात्रियों को यातायात नियमों और जाम से बचने के लिए रूट चेंज को लेकर अलर्ट किया गया था। एडवाइजरी में कहा गया था कि जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। ऐसे में लोगों को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक इस रूट का इस्तेमाल नहीं करने की भी अपील की गई थी।

इसके अलावा संसद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मिंटो रोड, अशोक मार्ग, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कनॉट सर्कस, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग और चमन लाल मार्ग पर सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक ट्रैफिक कंट्रोल किया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से ये भी अनुरोध किया था कि अगर संभव हो तो इन रास्तों पर नहीं जाएं। सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का ज्यादा उपयोग करें।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...