10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयSBI को नोटिस भेज SC ने इलेक्टोरल बॉन्ड के यूनिक नंबर बताने...

SBI को नोटिस भेज SC ने इलेक्टोरल बॉन्ड के यूनिक नंबर बताने का दिया आदेश, जानिए कोर्ट में क्या-क्या हुआ

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड के कुछ डेटा तो सार्वजनिक तो हो गए हैं लेकिन कुछ अब भी बाकी हैं, जैसे इलेक्टोरल बॉन्ड के यूनिक (अल्फान्यूमेरिक) नंबर। शुक्रवार (15 मार्च) को एक सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने SBI को ये नंबर बताने के निर्देश दिए हैं।

SBI से कौन आया है? – CJI
15 मार्च, 2024 की सुबह चुनाव आयोग ने की एक याचिका पर सुनवाई हुई। उसी दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा- एसबीआई की तरफ से कौन पेश हुआ है। उन्होंने बॉन्ड के नंबर नहीं पेश किये हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को वे नंबर पेश करने चाहिए। सीजेआई चंद्रचूड़ ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि अगर आप हमारे जजमेंट को देखें तो उसमें इस चीज के लिए विशेष तौर पर कहा गया है। एसबीआई को सारी जानकारी देनी है।

मैं यहां SBI की ओर से नहीं हूं- SG
केंद्र सरकार द्वारा मिले तीसरे एक्सटेंशन से अब तक सॉलिसिटर जनरल के पद पर आसीन तुषार मेहता ने सीजेआई की टिप्पणी पर कहा कि SBI उस फैसले (जिस पर सुनवाई चल रही थी) का हिस्सा नहीं था। SBI को नोटिस जारी किया जा सकता है।

इस बीच सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने अदालत के फैसले के ऑपरेटिव हिस्से की ओर इशारा करते हुए कहा कि एसबीआई को सभी जानकारी देनी थी। सिब्बल की बात सुन सॉलिसिटर जनरल ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि कोर्ट SBI को नोटिस जारी कर सकता है। वही इस बारे में कुछ बता सकते हैं।

सीजेआई ने कहा कि मामले को सूचीबद्ध किए जाने पर उन्हें यहां होना चाहिए था। असल में SBI ने जो किया है हम उस पर आपत्ति जता सकते हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ की टिप्पणी पर एसजी ने फिर वही कहा जो वह पहले दो बार कह चुके थे। एसजी मेहता ने कहा- मैं SBI की ओर से नहीं पेश हुआ हूं और न ही यहां राजनीतिक कारणों से हूं।

SBI को नोटिस जारी किया जाए- CJI
CJI ने SBI को नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए कहा, “संविधान पीठ के फैसले में स्पष्ट किया गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड खरीद की तारीख, ग्राहक का नाम और राशि सहित का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इलेक्टोरल बॉन्ड नंबर (अल्फान्यूमेरिक नंबर) उजागर नहीं किए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया जाए। हम रजिस्ट्री को सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को नोटिस जारी करने का निर्देश देते हैं।”

क्यों हो रही है इलेक्टोरल बॉन्ड के यूनिक नंबर की मांग?
14 मार्च, 2024 को SBI से मिले जिस डेटा को ECI ने अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया है, उससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि किस राजनीतिक पार्टी को किससे, कितना चंदा मिला।

अभी 763 की दो लिस्ट ECI की वेबसाइट पर है। एक लिस्ट में बॉन्ड खरीदने वाली कंपनी, बॉन्ड की रकम, और खरीद की तारीख का ब्योरा है। दूसरी लिस्ट में किस राजनीतिक दल को कब-कब कितना चंदा मिला इसका रिकॉर्ड है।लेकिन इस जानकारी से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस कंपनी ने किस पार्टी को चंदा दिया है। यूनिक अल्फान्यूमरिक नंबर के सार्वजनिक होने से यह मिलना भी संभव हो पाएगा। यह नंबर प्रत्येक बॉन्ड पर अंकित होता है।

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...