10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'केजरीवाल ने आज तक सूट-जूता नहीं पहना, उनकी शर्ट भी पैंट के...

‘केजरीवाल ने आज तक सूट-जूता नहीं पहना, उनकी शर्ट भी पैंट के बाहर…’, कोर्ट में दिल्ली CM के वकील ने दी दलील

Published on

नई दिल्ली

दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को अब तक 8 समन भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद दिल्‍ली के सीएम पूछताछ के लिए अब तक जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए, जिसके बाद ED ने अदालत का रुख किया। शुक्रवार को राउज एवेन्‍यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर सुनवाई हुई। इस दौरान आप संयोजक के वकील ने कुछ अजीबोगरीब दलीलें दीं, साथ ही उन्‍होंने कार्यवाही पर रोक लगाने का भी अनुरोध किया।

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्‍ता रमेश गुप्‍ता पेश हुए। वहीं, जांच एजेंसी की तरफ से ASG एसवी राजू वर्चुअली पेश हुए। सीएम केजरीवाल के वकील ने सुनवाई के दौरान कुछ अजीबोगरीब दलीलें दीं। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने आज तक कभी सूट नहीं पहना। उन्‍होंने कभी जूता भी नहीं पहना, सिर्फ चप्‍पल पहनते हैं।

गैर-हाजिरी के लिए बताए वैध कारण
सीएम केजरीवाल के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने हर समन में अपनी गैर-हाजिरी के लिए वैध कारण बताए हैं इसलिए वह कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध कर रहे हैं। केजरीवाल के वकील ने कोर्ट के समक्ष कहा कि उन्होंने मुझे चेतावनी दी थी कि अगर वह समन भेजने के बाद भी हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा

अरविंद केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने सुनवाई के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री एक लोक सेवक हैं और जांच एजेंसी ने केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप से समन जारी करते हुए पेश होने के लिए बुलाया था। जब पॉलिसी लागू की गई तो वो मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। शुरुआती तीन समन CM के तौर पर भेजे गए थे लेकिन बाद में उसको बदल दिया गया था। रमेश गुप्‍ता ने आगे कहा, ‘केजरीवाल बहुत सादे आदमी हैं। उन्‍होंने कभी सूट नहीं पहना। शर्ट पहनते हैं जो बाहर निकली रहती है। वह चप्पल पहनते हैं, जूता नहीं पहना। केजरीवाल दिन में रोज़ तीन बार कपड़े नहीं बदलते हैं।’

सीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के कारण अनुपस्थित रहे
ईडी के समन पर सीएम अरविंद केजरीवाल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील रमेश गुप्ता कहते हैं, “हमारे पास दो समन आदेशों के खिलाफ दो संशोधन हैं। एक तर्क पहले ही कल दिया गया था, आज हमने कुछ और दलीलें दी हैं। दूसरे, सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा गया था और उन्होंने इसका कारण बताया है इतने दिनों तक सीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के कारण अनुपस्थित रहे। लेकिन समन जारी करते समय ईडी या अदालत द्वारा उस जवाब पर विचार नहीं किया गया और न ही जवाब दिया गया।”

इससे पहले कोर्ट में पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) राजू ने सवाल किया था कि क्या मुख्यमंत्री आम आदमी से बड़े हैं। AAP जो आम आदमी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है, मुख्यमंत्री उसके मुखिया हैं। वो उद्घाटन करने चले जाते हैं, विपासना के लिए चले जाते हैं, क्या आम आदमी को ऐसी छूट मिलती है। ASG ने कहा कि कोर्ट में पेश होने से पहले अंतिम समय में ऐसी याचिका दाखिल कर राहत मांग करना अदालत पर प्रेशर बनाने जैसा है।

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...