10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट ने सिख दंगों के दोषी की याचिका पर CBI से...

सुप्रीम कोर्ट ने सिख दंगों के दोषी की याचिका पर CBI से मांगा जवाब, कब होगी सुनवाई?

Published on

नई दिल्ली

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व पार्षद बलवान खोखर की उस याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा जिसमें फरलो प्रदान करने का आग्रह किया गया है। बलवान वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह सक्षम प्राधिकारी को मामले पर फैसला करने के लिए कह सकती है। खोखर की ओर से पेश वकील ने कहा कि वह सामाजिक संबंधों को बरकार रखने के लिए छुट्टी की मांग कर रहे हैं। पीठ इस मामले पर अगली सुनवाई अप्रैल महीने में करेगी।

खोखर के अलावा, पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार इस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इस मामले में 10 साल की सजा पाने वाले पूर्व विधायक महेंद्र यादव की मंडोली जेल में कोविड से मौत हो गई थी। सज्जन कुमार और बलवान खोखर 17 दिसंबर, 2018 को दोषी ठहराए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने वर्ष 2018 में खोखर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और उनको रिहा करने के निचली अदालत के वर्ष 2013 के फैसले को पलट दिया था।

इस मामले में एक-दो नवंबर, 1984 को दक्षिण पश्चिम दिल्ली की पालम कॉलोनी में राज नगर पार्ट-वन में पांच सिखों की हत्या और राज नगर पार्ट-टू में एक गुरुद्वारे को जलाना शामिल है। 31 अक्टूबर, 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या किये जाने के बाद सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...