10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीययशोदा लेकिन कौन सा? अस्‍पताल मुकरे, चुनावी बॉन्‍ड खरीद में 162 करोड़...

यशोदा लेकिन कौन सा? अस्‍पताल मुकरे, चुनावी बॉन्‍ड खरीद में 162 करोड़ बना रहस्‍य

Published on

नई दिल्‍ली:

चुनावी बॉन्‍ड के सबसे बड़े खरीदारों में एक हॉस्पिटल भी है। चुनाव आयोग के साथ साझा किए गए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के आंकड़ों से पता चलता है कि इसका नाम यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। पर कौन सा? नाम पता होने के बावजूद इस बॉन्‍ड खरीदार की पहचान अब तक एक रहस्य बनी हुई है। यह टॉप 10 बॉन्‍ड खरीदारों के ठीक बाद 12वें नंबर पर है। अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2023 के बीच यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स ने 162 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे। रहस्‍य इसलिए बन गया है क्‍योंकि गाजियाबाद और हैदराबाद में यशोदा नाम से तीन हॉस्पिटल चेन हैं। यह और बात है कि तीनों ने बॉन्‍ड खरीद में शामिल होने से इनकार किया है।

पूरी पहेली समझते हैं। दरअसल, गाजियाबाद और हैदराबाद में यशोदा नाम से तीन हॉस्पिटल चेन ऑपरेट होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनावी बॉन्‍ड खरीदने वालों की पहचान सामने आने के एक दिन बाद शुक्रवार को तीनों के मैनेजमेंट ने ऐसा कोई डोनेशन देने से इनकार किया।

गाज‍ियाबाद में यशोदा की कहानी
गाजियाबाद में तीन यशोदा अस्पताल हैं। एक कौशांबी में (यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल), दूसरा संजय नगर में (यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्‍टीट्यूट) और तीसरा नेहरू नगर (यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) में है।इन सभी ने एक ही ग्रुप के तहत शुरुआत की थी। इसका प्रबंधन डॉक्‍टर दिनेश अरोड़ा और उनके साले पीएन अरोड़ा करते थे। साल 2017 में दोनों अरोड़ा कानूनी तौर पर अलग हो गए। कौशांबी अस्पताल पीएन अरोड़ा और नेहरू नगर तथा संजय नगर अस्पताल दिनेश अरोड़ा के हाथ आए। नेहरू नगर और संजय नगर दोनों को अब दिनेश के बेटे रजत चलाते हैं।

पीएन अरोड़ा ग्रुप गाजियाबाद में 1,200 बिस्तरों वाला एक नया अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी बना रहा है। पिछले साल यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स के सामने ग्रुप ने 500 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था।शुक्रवार को एक बयान में पीएन अरोड़ा के हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने कहा, ‘हमें पता चला है कि यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, कौशांबी के बारे में अटकलें लगाई गई हैं। इसके चुनावी बॉन्‍ड के जरिये राजनीतिक चंदे में शामिल होने की बात है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी संस्था इसमें शामिल नहीं है।’

क्‍या बोले द‍िनेश अरोड़ा?
टीओआई से बात करते हुए दिनेश अरोड़ा ने कहा कि वह संघ से जुड़े रहे हैं। लेकिन, बॉन्‍ड से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्‍होंने कहा, ‘हमने चुनावी बॉन्‍ड के रूप में किसी भी पार्टी को कोई राजनीतिक चंदा नहीं दिया है। भले ही नेहरू नगर और संजय नगर में हमारे दो अस्पतालों के साइनबोर्ड पर ‘यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ लिखा है। लेकिन, हमारे दोनों अस्पताल मेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत हैं।’

10 जून 2016 को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करने के लिए गाजियाबाद की यात्रा के दौरान तत्कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अरोड़ा के कवि नगर बंगले में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया था। उन्होंने कहा, ‘उस समय मैं और पीएन अरोड़ा अलग नहीं हुए थे। हम एक ही घर में रहते थे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं राजनीतिक व्‍यक्ति नहीं हूं। लेकिन, मैं आरएसएस से जुड़ा हूं।’

हैदराबाद वाले यशोदा ने भी क‍िया क‍िनारा
हैदराबाद स्थित तीसरे हॉस्पिटल चेन यशोदा हेल्थकेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने भी खुद को इससे अलग कर लिया है। हालांकि, इसके मालिकों जी रविंदर राव और जी सुरेंद्र राव ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में 3 करोड़ रुपये के बॉन्‍ड खरीदे थे। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यशोदा हेल्थकेयर को 162 करोड़ रुपये की बॉन्‍ड खरीद के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद अस्पताल ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, ‘दुर्भाग्य से, हमारे अस्पताल का नाम मीडिया में गलत तरीके से कोट किया गया था। देश में इसी तरह के नाम वाले कई अस्पताल हैं। कई लोग इससे कंफ्यूज करते हैं।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...