10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयपांच साल में 8 मौके ऐसे जब BJP को एक दिन में...

पांच साल में 8 मौके ऐसे जब BJP को एक दिन में मिला 100 करोड़ से ज्यादा का चंदा… चुनावी बॉन्ड्स में खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

चुनावी बॉन्ड्स मामले में निर्वाचन आयोग की ओर से बड़ी खबर सामने आई है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से खुलासा हुआ है कि अप्रैल 2018 से 2023 के बीच आठ बार ऐसे अवसर आए हैं जब बीजेपी को एक-एक दिन में एक-एक अरब रुपये या इससे भी ज्यादा चंदा चुनावी बॉन्ड्स के जरिए मिला है. एक दिन तो आंकड़ा दो सौ करोड़ रुपये तक का है. निर्वाचन आयोग को सुप्रीम कोर्ट से 2019 में विभिन्न राजनीतिक दलों के पास से उनको चुनावी बॉन्ड्स से मिले चंदे का वो डाटा भी मिल गया है जो सुप्रीम कोर्ट को आयोग ने बिना लिफाफा खोले जस का तस दे दिया था.

DMK, AIDMK, AAP और SP ने बताए चंदा देने वालों के नाम
अब कल ही मिला पुराना डाटा और भारतीय स्टेट बैंक से मिला डाटा दोनों मिलकर लगातार चौंका रहे हैं. इसमें मुख्य तौर पर बीजेपी, कांग्रेस के अलावा डीएमके, एआईएडीएमके और एनसीपी ने बॉन्ड्स के जरिए मिले चुनावी चंदे का खुलासा किया है. निर्वाचन आयोग के साथ वैसे तो सभी राष्ट्रीय, राज्य या क्षेत्र स्तरीय और पंजीकृत लेकिन गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने उनको चुनावी बॉन्ड्स से मिले चंदे की जानकारी साझा की है.

इन दलों में डीएमके, एआईडीएमके, आप और समाजवादी पार्टी ने प्रमुख चंदा देने वालों के नाम बताए हैं. सीपीआई (एम), सीपीआई, एनपीपी और बसपा ने साफ एलान किया है कि उनको चुनावी बॉन्ड्स के जरिए कोई चंदा नहीं मिला है. सीपीआई (एम) और सीपीआई ने नैतिकता के आधार पर बॉन्ड्स के जरिए चंदा नहीं मिलने की बात कही है.

चुनावी बॉन्ड्स से चंदा पाने वाले अधिकांश राजनीतिक दलों ने केवल अपने द्वारा भुनाए गए बॉन्ड्स के मूल्य का ब्योरा तारीख वार दिया है. मान्यता प्राप्त 11 राजनीतिक दलों में द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम यानी डीएमके, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम यानी एआइएडीएमके, एसडीएफ यानी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, जनता दल सेक्युलर यानी जेडीएस, जेकेएनसी यानी जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी यानी एमजीपी, आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी, जनता दल (यूनाइटेड) भी शामिल हैं. इसमें दानदाताओं के नाम और उनके द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए दिए गए योगदान की गई राशि भी शामिल है.

519 पार्टियों ने सौंपा अपना घोषणा पत्र
राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या राज्य और गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत पार्टियों में कुल 519 पार्टियों ने चुनाव आयोग को अपना घोषणा पत्र सौंपा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा उन पार्टियों में शामिल है, जिन्होंने अभी तक अपना घोषणा पत्र दाखिल नहीं किया है. फ्यूचर गेमिंग एंड सर्विसेज और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने चुनावी बॉन्ड्स के जरिए डीएमके को बतौर चंदा बड़ी राशि दी है. फ्यूचर गेमिंग ने ₹509 करोड़ रुपये और मेघा इंजीनियरिंग ने 105 करोड़ रुपये का चंदा डीएमके को दिया है. इस कंपनी ने सरकारी ढांचागत विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट किए हैं. इनके अलावा अपोलो ग्रुप, इंडिया सीमेंट्स, रैमको सीमेंट्स और त्रिवेणी शीर्ष दानदाताओं में शामिल हैं.

चुनाव आयोग ने सार्वजनिक किया विवरण
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा सीलबंद कवर के तहत जमा किए गए चुनावी बांड विवरण सार्वजनिक कर दिया है. माना जा रहा है कि विवरण 12 अप्रैल, 2019 से पहले की अवधि से संबंधित हैं. इस तारीख के बाद के चुनावी बांड विवरण पिछले सप्ताह चुनाव पैनल द्वारा सार्वजनिक किए गए थे. चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के 12 अप्रैल, 2019 के अंतरिम आदेश के निर्देशानुसार, सीलबंद कवर में चुनावी बांड का डेटा दाखिल किया था.

आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड किया डेटा
आयोग ने अपने बयान में कहा, “राजनीतिक दलों से प्राप्त डेटा सीलबंद लिफाफे को खोले बिना सुप्रीम कोर्ट में जमा किया गया था. 15 मार्च, 2024 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने सीलबंद कवर में एक पेन ड्राइव में डिजिटल रिकॉर्ड के साथ physical copies वापस कर दी.’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...