यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एल्विश पर सांप के जहर की सप्लाई का आरोप लगा है. बीते दिन पूछताछ में एल्विश ने कबूल किया कि वो सांप जहर मामले में लिप्त आरोपियों से पहले भी मिल चुके हैं. एल्विश पर NDPS एक्ट के तहत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. फिलहाल यूट्यूबर न्यायिक हिरासत में हैं. इससे उनके परिवार पर गहरा असर पड़ा है. आजतक से एक्सक्लुसिव बातचीत में एल्विश की मां सुष्मा यादव और पिता राम अवतार ने बेटे पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया. बेटे एल्विश का पक्ष लेते हुए माता-पिता ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने गुहार लगाई कि उनके बेटे के बारे में कोई खबर ना चलाए. पेरेंट्स ने बताया कि वो कल ही एल्विश से मिलकर आए हैं. उन्होंने कोई गुनाह नहीं कबूला है. NGO वाले उसे फंसा रहे हैं. एल्विश के नाम का गलत फायदा उठाया जा रहा है.
एल्विश यादव के पापा राम अवतार यादव और मां सुषमा यादव ने ‘एबीपी चैनल’ से बात की। पिता ने बताया कि बेटे को घर से गिरफ्तार नहीं किया गया था। ‘हमें बुलाया गया था नोटिस के तहत कि आपका बयान दर्ज करना है। और मैं अपने बच्चे के साथ ही गया था। पहले वहां उन्होंने कहा थोड़ी देर में आना है। हम किसी रिश्तेदार के रुक गए वहां पर। हमने एल्विश को लोकेशन भेज दी कि यहां बैठे हैं। भेज दिया उसे कि ले जाओ जो बयान दर्ज करना है। इसके बाद सीधा मेडिकल कराया उन्होंने और फिर सीधा हिरासत में। अगर गिरफ्तारी का पहले पता होता तो अपनी तैयारी करके जाते। संडे का दिन था। हम तो नॉर्मल तरीके से गए थे। बेटे को बोला कि अपना जो लिखवाना अच्छे तरीके से लिखवाना।’
एल्विश यादव निर्दोश है- पिता राम अवतार
जब पत्रकार ने एल्विश के पिता से कहा कि वह तो वाइल्ड लाइफ एक्ट से सीधे NDPS एक्ट में फंसे हैं। इसमें जमानत बहुत ही मुश्किलों से मिलती है। इस पर पिता ने कहा कि ये उनके एरिया के बाहर की बातें हैं। न वह इन सब चीजों से गुजरे हैं और न ही उनको पता है। उन्हें बस इतना पता है कि उनका बच्चा बिल्कुल निर्दोश है। मीडिया पता नहीं कहां से चला रही है कि एल्विश ऐसा है। वो वैसा है।
एल्विश यादव की परवरिश पर गर्व है- पिता
जब राम अवतार यादव से पूछा गया कि एल्विश ने तो सांप के जहर को बेचने का जुर्म कबूला है तो उनके पिता ने साफ कहा कि ऐसा उसने नहीं कहा है। ‘मीडिया कैसे कह रही है ये बात? किसने कबूल कर लिया? अब यही सारी चीजों का सामना करना रह गया है। हमारा गांव है, हमारा परिवार है। टीचर हूं। क्या अपने बच्चे को नहीं पढ़ा पाता मैं? देश में उसका नाम है। उसकी ऐसी हालत कर दो कि वो न मरे और न ही जीए। मुझे अपने बच्चे की परवरिश पर गर्व है, मैं हर जन्म में उसका पिता बनना चाहूंगा, मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया है।’
एल्विश यादव ने नहीं कबूला कोई जुर्म- पिता
जेल में एल्विश से मुलाकात पर पिता राम अवतार यादव ने बताया, ‘वह बिल्कुल नॉर्मल है। वह परेशान इसलिए नहीं है कि वह जेल में है। वह अपने ऊपर लगे आरोपों से है। उस पर जुर्म कबूलने वाली बात चल रही है। कल ही मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि पापा मुझसे ऐसा कुछ पूछा ही नहीं गया। मेडिकल कराया और सीधे अंदर। मैंने जो नहीं किया वो मैं क्यों कबूलूंगा। भोलेपन में वो फंस गया।’ वहीं, उनकी मां सुषमा ने कहा कि उन्हें पता है कि बेटा निर्दोश है। उसने कुछ गलत नहीं किया है। अपनी परवरिश पर पूरा विश्वास है। चाहने वालों को सिर झुकाने की कोई जरूरत नहीं है।
मेनका गांधी अब रहम करें- पिता राम अवतार
मेनका गांधी के लिए राम अवतार ने कहा, ‘क्या मंशा है, किसी को खुश करने के लिए कर रहे हैं। हमें नहीं मालूम। जो PFA वोले हैं। उनके जो हेड हैं। पहले भी मेनका जी का नाम आया था। हमारे लिए तो रिस्पेक्टेड ही हैं वो। तो वो खुश हो गई हों तो मेरे बच्चे पर रहम करें अब वो। अगर एल्विश की गिरफ्तारी से खुश हो गई हों तो। ये सारा करा धरा उनका ही है। पीएफए का काम उनके ही अंडर चलता है। मेरे बेटे का पता लग गया सारी दुनिया में। क्योंकि वो फेमस है। उसके ऊपर कई सारे केस मिल जाएंगे।’ वहीं, मां ने गौरव और सौरव गुप्ता के बारे में कहा कि आज तक उनका उनसे आमना-सामना नहीं हुआ है। एक बार पता तो चले उन्होंने ये सब क्यों किया।
जानबूझकर फंसाया गया
मां ने कहा- मेरे बेटे ने ना कोई गलत काम किया है. ना कभी करेगा. जो वीडियो चलाई जा रही है, वो अलग अलग लोकेशन की है. वो कभी ऐसी पार्टियों में नहीं गया है. बच्चे का नाम है, हाइप है, इसलिए एनजीओ वाले उसे जानबूझकर फंसा रहे हैं. ऐसे ही जिंदगी चलती रहेगा क्या हमारी. मेरा बेटा निर्दोष, बिल्कुल साफ सुथरा लड़का है वो, उसने कभी कोई गलत नहीं किया.
