10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयED के 9 समन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल,...

ED के 9 समन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कल होगी सुनवाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में ईडी सीएम केजरीवाल को अब तक 9 समन जारी कर चुकी है। ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा भेजे गए सभी समन का विरोध करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट में याचिका डाली है। जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा भेजे गए सभी समन को गैरकानूनी बताया है। बता दें कि इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट डिविजन बेंच कल यानी की 20 मार्च को सुनवाई करेगी।

ईडी ने कब कब जारी किए समन
ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 9 समन भेज चुकी है। ईडी अरविंद केजरीवाल को पहला समन 2 नवंबर को भेजा था उसके बाद ईडी ने 21 नवंबर को दूसरा समन जारी किया था। ईडी ने फिर 21 नवंबर, 3 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी, 4 मार्च और फिर 9वां समन 17 मार्च को भेजा था। हालांकि सीएम केजरीवाल और आप के सभी नेताओं की तरफ से इन सभी समन को गैरकानूनी बताया गया है।

शराब घोटाले मामले में ईडी करना चाहती है पूछताछ
ईडी पिछले साल से लगातार कुछ दिनों पर अरविंद केजरीवाल को समन भेज रही है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। ईडी का कहना है कि वो शराब नीति घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। हालांकि आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं का कहना है कि ईडी सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। आप नेताओं ने तो यहां तक आरोप लगाए हैं कि साजिश के तहत लोकसभा चुनाव से पहले ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है।

ईडी के समन पर आप और बीजेपी आमने सामने आ गई है। हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल नौ समन पर 18 बहाने लगा रहे हैं। दिन रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले ईडी के समन से भाग रहे हैं। संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल को एक सलाह भी दी है कि वो बेल को राहत समझने की कोशिश तो बिल्कुल न करें।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...